अमित शाह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के सेक्टर-33 स्थित कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
PICS: चंडीगढ़ बीजेपी में 'अमित शाह' का जश्न
2 of 5
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी जाहिर की। प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि शाह के अध्यक्ष बनने से संगठन में और अधिक मजबूती आएगी।
विज्ञापन
PICS: चंडीगढ़ बीजेपी में 'अमित शाह' का जश्न
3 of 5
पार्टी के मीडिया संयोजक रविंद्र पठानिया ने कहा कि अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
PICS: चंडीगढ़ बीजेपी में 'अमित शाह' का जश्न
4 of 5
उल्लेखनीय है कि अमित शाह की अगुवाई में भाजपा ने उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में अच्छी खासी सीटें हासिल कीं। वे प्रधानमंत्री मोदी के करीबी भी हैं।
कार्यक्रम में महासचिव प्रेम कौशिक, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, प्रदेश सचिव बलविंद्र कौर राणा व रमेश शर्मा निक्कू और मोर्चा को-ऑर्डिनेटर माता राम धीमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।