दरअसल, अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकी महिला के हैंड बैग की चेकिंग के दौरान 25 कारतूस बरामद हुए। इससे एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर अमेरिकी महिला से मिला 'मौत' का सामान
2 of 7
अमेरिकी महिला मंजीतो कौर ढिल्लों बुधवार को सुबह 11 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी। जब लाउंज में चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ ने उसके हैंड बैग से 25 कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर अमेरिकी महिला से मिला 'मौत' का सामान
3 of 7
महिला के अनुसार उसे दिल्ली से पुणे, मुंबई होते हुए फ्लाइट से अमेरिका जाना था। कारतूसों पर अमेरिकन मार्का लगा है। महिला के माता-पिता शादी के बाद अमेरिका चले गए थे और उसका जन्म भी वहीं पर हुआ है।
एयरपोर्ट पर अमेरिकी महिला से मिला 'मौत' का सामान
4 of 7
मंजीतो कौर ढिल्लों के कुछ रिश्तेदार नवांशहर में रहते हैं। रिश्तेदारों से मिलने के लिए वह बीती 7 फरवरी को भारत आई थी। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते नवांशहर गई थी। बुधवार को वह वापस जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर अमेरिकी महिला से मिला 'मौत' का सामान
5 of 7
सीआईएसएफ के अधिकारियों ने उसका सामान चेक किया। महिला के पास एक हैंड बैग था। हैंड बैग की चेकिंग में 25 कारतूस निकले।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर अमेरिकी महिला से मिला 'मौत' का सामान
6 of 7
अधिकारियों ने कारतूसों के बारे में पूछा तो वह केवल यह कहती रही कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानती है। महिला के खिलाफ थाना एयरपोर्ट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी सोहन सिंह ने कहा कि महिला से पूछताछ की जा रही है। वह केवल अंग्रेजी ही जानती है और यही जवाब दे रही है कि इस बारे में कुछ नहीं जानती है। फिलहाल वह जांच कर रहे हैं।