एक युवक के भगीरथी प्रयास ने आंधी में उखड़े 40 साल पुराने पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'। देखिए उनके भगीरथी प्रयास की तस्वीरें।
विज्ञापन
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
2 of 10
एक युवक के भगीरथी प्रयास ने आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'। देखिए उनके भगीरथी प्रयास की तस्वीरें। मामला है चंडीगढ़ का। युवक का यह प्रयास प्रशासन और निगम को आइना दिखाने का प्रयास है। दरअसल सेक्टर-26 के व्यापारी राहुल महाजन ने 19 सितंबर को एक गिरे हुए पेड़ के तने को उठाकर सेक्टर-26 केचौक पर री प्लांट कराया और अब उसमें टहनियां और पत्ते निकल रहे हैं। रिपोर्ट: राजेश ढल्ल, चंडीगढ़।
विज्ञापन
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
3 of 10
व्यापारी राहुल महाजन ने जब धराशाई पेड़ को लगाया तो अधिकारियों को विश्वास नहीं था कि यह पेड़ जिंदा हो पाएगा। लेकिन अब ढाई माह बाद अफसर भी स्वीकार कर रहे हैं कि पेड़ों को री प्लांट किया जा सकता है। सेक्टर-26 के चौक के पास यह पेड़ लगाया गया है। जिसमे से 200 से ज्यादा पत्ते भी निकल गए हैं।
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
4 of 10
यह पेड़ 16 सितंबर को सेक्टर-7-8 के चौक के पास सड़क पर तेज आंधी और हवा के कारण गिर गया था जिसकी ऊपर की टहनियां को कुल्हाडी से काट भी दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद राहुल महाजन से इसे री प्लांट करके उसे फिर से जिंदा करने का हौसला रखा। पिछले चार सालों में करीब 8 हजार पेड़ ऐसे है जिन्हें री प्लांट किया जा सकता था, लेकिन नहीं किया गया।
विज्ञापन
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
5 of 10
शुक्रवार को पर्यावरण मंत्रालय की भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट में बताया गया है कि चंडीगढ़ में पेड़ों का क्षेत्रफल पिछले दो सालों में गिरा है। साल 2011 में आई रिपोर्ट के मुताबिक शहर पूरे देश में दूसरे नंबर पर था जो कि अब चौथे नंबर पर आ गया है। महाजन ने अपनी जेब से खर्चा कर री प्लांट किए गए पेड़ को बचाया है। जबकि प्रशासन के बागवानी विभाग हर साल लाखों रुपये खर्च करती है।
विज्ञापन
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
6 of 10
राहुल महाजन ने बताया कि वह और उनके कर्मचारी प्रतिदिन सुबह छह बजे इस पेड़ को पानी देते हैं। महाजन की दुकान भी सेक्टर-26 में है। उन्होंने बताया कि पेड़ों की जड़ें अभी जमीन का पानी नहीं ले पा रही हैं, इसलिए इसे ऊपर से पानी दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि सप्ताह में तीन दिन जो पेड़ को दवा और खाद (माइक्रो एलीमेंट) चाहिए वह दिए जाते हैं।
विज्ञापन
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
7 of 10
महाजन का कहना है कि वह कई सालों से अधिकारियों को री प्लांट के बारे में कह चुके है लेकिन अंत में उन्हें खुद ही री प्लांट करके प्रशासन को दिखाना पड़ा। पिछले तीन साल में अकेले सेक्टर-17 से ही 200 पेड़ उखाड़े गए हैं जिन्हें री प्लांट किया जा सकता था। नगर निगम के अधिकारियों ने ओवरब्रिज और मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण करने के लिए इन पर कुल्हाड़ी चलाई थी।
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
8 of 10
व्यापारी राहुल महाजन का कहना है कि गिर चुके पेड़ों को फिर से री प्लांट करने की नीयत ही अधिकारियों की नहीं है। उनका कहना है कि अधिकारी कहते है कि वह गिर चुके पेड़ के बदले में 5 पौधे लगाने का दावा करते हैं उनका कहना है कि अधिकारी नए पौधो को लगाने को तैयार है लेकिन पुराने गिर चुके पेड़ को री प्लांट नहीं करते हैं जबकि हकीकत है कि पौधों को देखभाल नहीं की जाती है।
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
9 of 10
उनका कहना है कि एक पौधे को पेड़ बनने में कई साल लग जाते हैं जबकि री प्लांट पेड़ एक से दो साल में फिर से हरा भरा हो जाता है। उनका दावा है कि जो पेड़ उन्होंने सेक्टर-26 चौक के पास री प्लांट किया है वह दो साल में मध्य मार्ग पर लगे अन्य पेड़ों की तरह हरा भरा हो जाएगा। बागवानी विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण पाल का कहना है कि जो फिकरर्स (जिनसे सफेद रंग का दूध निकलता) पौधे गिरते है उन्हें री प्लांट किया जा सकता है।
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
10 of 10
कृष्ण पाल का कहना है कि उन्होंने भी उसी समय सेक्टर-20-21 से एक गिरा हुआ पेड़ का तना उठाकर री प्लांट किया है जिसे सेक्टर-29 की नर्सरी के पास लगाया था उसमे से भी नए सिरे से पत्ते निकल रहे हैं।