फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्था की विहंगम तस्वीरें

Sun, 17 Jan 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
1 of 9
दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चालीस सिंहों की याद को समर्पित मेला माघी सम्पन्न हो गया। सिखों की अटूट आस्था की विहंगम तस्वीरें देखिए।
विज्ञापन

मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्‍था की विहंगम तस्वीरें

2 of 9
पंजाब के मुक्तसर में गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही रवायती तौर पर संपन्न हो गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब की ओर से शहर में भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। इसमें संगतों का सैलाब श्रद्धा दिखाते उमड़ आया।
विज्ञापन

मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्‍था की विहंगम तस्वीरें

3 of 9
फूलों से सुसज्जित पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दीदार को संगतों की भीड़ उमड़ी नजर आ रही थी। पांच प्यारों के नेतृत्व में यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के नाका नंबर 4 से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ गुरुद्वारा टिब्बी साहिब पहुंचा।

मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्‍था की विहंगम तस्वीरें

4 of 9
इसके बाद नगर कीर्तन देर शाम जलालाबाद रोड होते हुए गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे निहंग-सिंह और नौजवान गतका के करतब दिखाते चल रहे थे। उनके पीछे संगत झाड़ू से सड़क साफ करते चल रही थी।
विज्ञापन

मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्‍था की विहंगम तस्वीरें

5 of 9
नगर कीर्तन का विभिन्न जगहों पर स्वागत हुआ, वहीं आसमान से पैरा ग्लाइडर के जरिये चालक भी पुष्पवर्षा कर रहा था, जो संगतों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं मलोट रोड पर लगा मनोरंजन मेला अभी पूरा जनवरी माह चलता रहेगा।
विज्ञापन

मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्‍था की विहंगम तस्वीरें

6 of 9
मेला माघी को लेकर निहंगों वाली छावनी, गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब के पास व अन्य कई स्थानों पर निहंग सिंहों ने डेरे जमाए हुए थे। मेला माघी संपन्न होते ही शुक्रवार को निहंग सिंह भी अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट पड़े। हाथी-घोड़ों पर सवार निहंग सिंहों ने हाथों पर बंदूकें, तलवारें और हथियार थामे हुए थे।
विज्ञापन

मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्‍था की विहंगम तस्वीरें

7 of 9
मेला माघी का लेकर डेरा जमाए निहंग सिंहों ने होला-मोहल्ला निकालते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन किया। वे पुलिस के कड़े सुरक्षा के घेरे में चल रहे थे। कई निहंग सिंह जहां पैदल मार्च करते हुए हाथों में बंदूकें व अन्य हथियार लिए चल रहे थे तो कई निहंग घुड़सवारी का लुत्फ लेते चल रहे थे।

मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्‍था की विहंगम तस्वीरें

8 of 9
निहंग सिंहों की टोली ने गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब पहुंचकर हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। वहीं यहां पर निहंगों की घुड़दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही लोगों के लिए शहर में विभिन्न जगह पर लंगर चल रहे हैं।
विज्ञापन

मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्‍था की विहंगम तस्वीरें

9 of 9
संगतें ब्रेड-पकौड़े, खीर, चाय, जलेबियों, पूरी-छोले, दाल-रोटी समेत कई तरह के लंगरों का लुत्फ उठा रही हैं। शहर के मलोट रोड, कोटकपूरा रोड, बठिंडा रोड, जलालाबाद रोड और टिब्बी साहिब रोड समेत विभिन्न बाजारों में अटूट लंगर चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें