फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIV पॉजीटिव लड़की से बेपनाह प्यार...रौंगटे खड़े कर देगी दास्तां

Tue, 09 Jun 2015 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 8
इंसान वो है, जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाए। पढ़िए, ऐसे ही एक शख्स की कहानी, जिसने एक जिंदगी को न केवल हंसना सिखाया, बल्कि उसे जीने का मकसद भी दिया।
विज्ञापन

HIV पॉजीटिव लड़की से बेपनाह प्यार...रौंगटे खड़े कर देगी दास्तां

2 of 8
इस कहानी में सुनील (काल्पनिक नाम) है और एक एचआईवी पॉजीटिव लड़की गीत है। ये कहानी आपके रौंगटे खड़े कर देगी। सुनील पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और गीत से बेपनाह प्यार करता है। गीत तलाकशुदा है और एचआईवी पॉजीटिव है, लेकिन सुनील के प्यार ने उसे नई जिंदगी दी। उसे फिर से हंसना-खेलना सिखाया। उसकी निराश हो चुकी जिंदगी में रंग भरे।
विज्ञापन

HIV पॉजीटिव लड़की से बेपनाह प्यार...रौंगटे खड़े कर देगी दास्तां

3 of 8
बात 2009 की है। सुनील (काल्पनिक नाम) दिल्ली में एड्स के खिलाफ अभियान चलाने वाली एक एनजीओ से जुड़ा हुआ था। वह एड्स जागरुकता रैलियां आयोजित करता था। एक दिन सुनील का बहन के यहां एक पार्टी में जाना हुआ।

HIV पॉजीटिव लड़की से बेपनाह प्यार...रौंगटे खड़े कर देगी दास्तां

4 of 8
सुनील ने बताया कि पार्टी में उसकी मुलाकात बहने के घर के पास रहने वाली युवती गीत से हुई। पता चला कि गीत का तलाक हो चुका है और वह एचआईवी पॉजीटिव है। यह जानकर सुनील ने गीत से मिलना-जुलना बढ़ा दिया, लेकिन वह उसे इग्नोर करती थी।
विज्ञापन

HIV पॉजीटिव लड़की से बेपनाह प्यार...रौंगटे खड़े कर देगी दास्तां

5 of 8
सुनील ने बताया कि करीब एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सुनील ने गीत को अहसास नहीं होने दिया किवह उसके बारे में सब जानता है। इसी बीच मौका पाकर सुनील ने गीत को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
विज्ञापन

HIV पॉजीटिव लड़की से बेपनाह प्यार...रौंगटे खड़े कर देगी दास्तां

6 of 8
सुनील कहते हैं कि प्रपोजल सुनते ही गीत के होश उड़ गए और उसने मना कर दिया। महीना बीत जाने के बाद सुनील अपनी बहन को लेकर गीत से मिलने गया और उससे खुलकर बात की। सुनील ने गीत की काउंसलिंग की और उसे समझाया कि एचआईवी पॉजीटिव का मतबल जिंदगी खत्म हो जाना नहीं। वह दोनों एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

HIV पॉजीटिव लड़की से बेपनाह प्यार...रौंगटे खड़े कर देगी दास्तां

7 of 8
शुरू में दिक्कत हुई, लेकिन फिर गीत मान हो गई और दोनों ने 23 मई 2011 को चंडीगढ़ हाईकोर्ट में शादी कर ली। दोनों की शादी को चार साल हो चुके हैं। उनकी लाइफ बेहद खुशहाल है और अब उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया है।
विज्ञापन

HIV पॉजीटिव लड़की से बेपनाह प्यार...रौंगटे खड़े कर देगी दास्तां

8 of 8
लेकिन इस स्टोरी में एक सनसनीखेज पहलू ये है कि सुनील के घरवालों को नहीं पता कि सुनील की शादी हो चुकी है और गीत एचआईवी पॉजीटिव है। सुनील कहते हैं कि वे अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं। उन्हें यकीन है कि मां इस रिश्ते के लिए मान जाएगी, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों को यह समझने में वक्त लगेगा। अब सुनील बहुत जल्द गीत के बारे में घरवालों को बताने वाले हैं। तो, है न दिलचस्प कहानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें