फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 इंच के बाइसेप्स और 30 की कमर, बॉडी ऐसी कि देखते रह जाएंगे

Mon, 07 Nov 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा के बॉडी ​बिल्डर प्रवीण नांदल
20 इंच के बाइसेप्स और 30 इंच की कमर। बॉडी ऐसी कि आप बार-बार देखना चाहेंगे। डाइट के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
हरियाणा के बॉडी ​बिल्डर प्रवीण नांदल
ये हैं, बॉडी ​बिल्डर प्रवीन नांदल। पानीपत जिले के महराणा गांव का यह छोरा विश्व मिस्टर बॉडी बिल्डिंग चैंपियन में दम दिखाएगा। देश की 12 सदस्यीय टीम में 90 किलोग्राम वर्ग में प्रवीन का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 2 से 4 दिसंबर को अमेरिका के टैक्सास में होगी।
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणा के बॉडी ​बिल्डर प्रवीण नांदल
हर रोज 30 अंडेः प्रवीन नांदल हर रोज 30 अंडे खाते हैं। इसके अलावा 600 ग्राम चिकन, एक किलो सेब, 300 ग्राम मछली, एक कटोरा दलिया, एक कटोरी दाल, 100 ग्राम पनीर, 2 लीटर दूध और दो चपाती का सेवन करते हैं।

 

4 of 7
हरियाणा के बॉडी ​बिल्डर प्रवीण नांदल
बाइसेप्सः प्रवीन के बाइसेप्स 20 इंच के हैं। उनकी कमर मात्र 30 इंच है और छाती 51 इंच की है। प्रवीण हर रोज छह घंटे जिम में एक्सरसाइज करते हैं। प्रवीन खुद का हेल्थ क्लब भी चलाते हैं, जो इनकी कमाई का साधन है।
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा के बॉडी ​बिल्डर प्रवीण नांदल
2004 में शुरूआतः प्रवीन ने 17 साल की उम्र में बॉडी बिल्डिंग की शुरूआत कर दी थी। 2006 में 80 किलो भार वर्ग में इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। 2006-07 में 85 किलो भार वर्ग में स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड जीता।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणा के बॉडी ​बिल्डर प्रवीण नांदल
ब्रॉन्ज मेडल जीताः 2006-07 में 85 किलो भार वर्ग में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया। 2008 में इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 2009 में नार्थ इंडिया में गोल्ड जीता। 2012 में 85 से 90 किलो भार वर्ग में ओपन रसिया कप में गोल्ड जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाणा के बॉडी ​बिल्डर प्रवीण नांदल
यूक्रेन में भी गोल्डः 2013 में यूक्रेन में यूरोप चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। 2014 में मुंबई में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में 5वां स्थान हासिल किया। 2015 में हांगकांग में मिस्टर ओलंपिया चैंपियनशिप में 7वां रैंक। अब वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशिया चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें