विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फांउडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का जुनून देखने लायक था। कैंप शुरू होने के एक घंटे पहले से ही रक्तदाताओं का आना शुरू हो गया था। कोई नारायणगढ़ से आया था तो कोई डेराबस्सी से। कुछ ऐसे थे जो दफ्तर में हाजिरी लगाकर सीधे कैंप में पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 6
blood donation camp
दिव्यांगों ने दिखाया हौसला
रक्तदान के लिए लोगों में कितना उत्साह था, इसका अंदाजा पिंजौर से ब्लड डोनेट करने आए अमरनाथ के हौसलों से लगाया जा सकता है। अमरनाथ के दोनों पैर काम नहीं करते हैं। वे सौ फीसदी दिव्यांग हैं। इसके बावजूद वह साथी की मदद से कैंप पहुंचे और ब्लड डोनेट किया। कुछ इसी तरह का जुनून बीड़ घग्गर से आए अवतार सिंह में दिखा। वे भी दिव्यांग हैं और ब्लड डोनेट करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
3 of 6
blood donation camp
पति-पत्नी पहुंचे ब्लड डोनेट करने
रक्तदान शिविर में कई दंपत्ति एक साथ ब्लड डोनेट करने पहुंचे। इनमें मुख्य रूप से जगपाल सोढी और हरदीप कौर सोढ़ी। जगपाल ने बताया कि उन्होंने बुधवार को 21वीं बार ब्लड डोनेट किया, जबकि उनकी पत्नी हरदीप कौर ने आठवीं बार। चंडीगढ़ सेक्टर 56 से पलविंदर सिंह अपनी पत्नी हरविंदर जीत कौर के साथ ब्लड डोनेट करने आए। पलविंदर ने बताया कि स्टूडेंट लाइफ से ब्लड डोनेट करना शुरू कर दिया था। उनका मानना है कि रक्तदान से बड़ी कोई समाजसेवा नहीं हो सकती।
4 of 6
blood donation camp
शापिंग करने आए, ब्लड देकर गए
सेक्टर 17 में कई लोग शांपिंग करने आए थे। जब उन्होंने रक्तदान शिविर देखा तो वे शांपिंग करने के बाद कैंप में आए और ब्लड डोनेट किया। ब्लॉक एजुकेशन आफिसर सुनीता नैन अपनी स्टूडेंट अनु के साथ रक्तदान शिविर में पहुंचीं। दोनों ने एक साथ रक्तदान किया। इसी प्रकार से तनुजा पंचकूला से चंडीगढ़ में किसी काम से आईं थीं। जब उन्हें रक्तदान शिविर दिखा तो वे रक्तदान करने पहुंच गईं। वे दूसरी बार रक्तदान करने आईं थीं।
विज्ञापन
5 of 6
blood donation camp
डा. उषा राव ने 115 वीं व अरुण कौशल ने 102वीं बार दिया
पीजीआई से रिटायर्ड डा. उषा राव ने कैंप में 115वीं बार रक्तदान किया। उनके इस जुनून को देखते हुए श्री शिव कांवड़ संस्था ने उन्हें सम्मानित किया। इसी प्रकार जीरकपुर से आए अरुण कौशल ने 102वीं रक्तदान दिया। डा. पंकज कौल ने 96वीं बार व कपूर सिंह ने 15वीं बार ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर उपायुक्त ने उन ब्लड डोनर को सम्मानित किया, जो 100 बार से ज्यादा ब्लड डोनेट कर चुके थे। इनमें मुख्य रूप से अश्विनी मुंजाल, राकेश रसीला, भूपेंद्र सिंह और पराग शर्मा को सम्मानित किया।
समाजसेवी संस्थाओं की तारीफ
कैंप में उपायुक्त अजीत बाला जी जोशी, पार्षद रविकांत शर्मा और व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी पहुंचे थे। सभी ने श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री ओंमकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट की खूब तारीफ की। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रेसिडेंट राकेश संगर ने बताया कि साल 2017 में उनकी संस्था का 43वां कैंप है। इस साल 80 से ज्यादा कैंप लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने रक्तदान कैंप में आए डोनरों का आभार जताया है।