फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आज 'अमर उजाला मेधावी सम्मान सामारोह', मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित होंगे विद्यार्थी

Tue, 22 Sep 2020 05:01 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Medhavi Samman Samaroh - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत में आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डीसी श्यामलाल पूनिया व आइईएस सलोनी शर्मा ने 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

3 of 6
मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
रेवाड़ी में मेधावी छात्र सम्मान समारोह के तहत डीसी यशेन्द्र सिंह ने 18 मेधावियों को सम्मानित किया।

4 of 6
मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
पानीपत में लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में उपयुक्त पानीपत धर्मेन्द्र सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

5 of 6
मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
नारनौल में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रदेश व जिला स्तर पर 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया। पंचायत भवन नारनौल में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिले के 12 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यअतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने इस मौके पर घोषणा की कि जिले में 10वीं और 12वीं के टापर्स को अपने कोष से सम्मान राशि देंगे। इमसें पहले स्थान वाले छात्र को 21000 रुपये और दूसरे व तीसरे स्थान वाले छात्रों को 11000 रुपये दिए जाएगे। राज्यमंत्री ओमप्रकाश मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र में अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह लघु सचिवालय के प्रथम तल पर जिला प्रशासन के कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं में अव्वल रहे 14 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कुरुक्षेत्र कीं डीसी शरणदीप कौर बराड़, एडीसी वीना हुड्डा, जिला शिक्षाधिकारी अरुण आश्री एवं जिला लोकसंपर्क अधिकारी नरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। डीसी शरणदीप बराड़ ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत का कोई  विकल्प नहीं होता। एक प्रतिभावान नागरिक के रुप में अगर राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो उन्हें दूसरों की सहायता का संकल्प भी लेना होगा। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने अमर उजाला के हिंदी है हम, अपराजिता और पर्यावरण जागरुकता के लिए चलाए जा रहे अभियान की भी सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें