फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए उन महान लोगों को, जिन्होंने किया ब्लड डोनेशन

Sun, 29 Nov 2015 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 8
अमर उजाला फाउंडेशन के ब्लड डोनेशन कैंप में जरूरतमंदों के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। तस्वीरों में देखिए उन महान लोगों को।
विज्ञापन

देखिए उन महान लोगों को, जिन्होंने किया ब्लड डोनेशन

2 of 8
अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव साईं सेवा समिति के सहयोग से फेज-8 स्थित दशहरा ग्राउंड में रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। कैंप में हर उम्र और हर वर्ग के लोगों ने पहुंचकर समाजसेवा की।
विज्ञापन

देखिए उन महान लोगों को, जिन्होंने किया ब्लड डोनेशन

3 of 8
रक्तदान करने वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। वहीं, संस्था की तरफ से खूनदान करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के मुताबिक दशहरा ग्राउंड में खूनदान करने के लिए सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे।

देखिए उन महान लोगों को, जिन्होंने किया ब्लड डोनेशन

4 of 8
डोनेटिड रक्त को इकट्ठा करने के लिए पीजीआई ब्लड बैंक की टीम पहुंची। कैंप में खूनदान करने के लिए ट्राइसिटी ही नहीं बल्कि बाहर से भी लोग पहुंचे। कैंप में कुल 45 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। 51 लोग रक्तदान करने पहुंचे। इनमें से छह लोग फिट नहीं पाए गए।
विज्ञापन

देखिए उन महान लोगों को, जिन्होंने किया ब्लड डोनेशन

5 of 8
श्री शिव साईं सेवा समिति के महासचिव कस्तूरी लाल बंसल ने बताया कि खूनदान सबसे बड़ा पुण्य का काम है। इकट्ठा किया गया खून जरूरतमंद को दिया जाता है।
विज्ञापन

देखिए उन महान लोगों को, जिन्होंने किया ब्लड डोनेशन

6 of 8
बतौर रेस्टोरेंट मैनेजर काम करने करने वाले दिनेश ने 18वीं बार खूनदान किया है। उनके पिता सेना में थे। उन्हें काफी समय पहले ब्रेन हैमरेज हो गया था। उन्हें 36 यूनिट रक्त की जरूरत पड़ी। इसके लिए उन्हें बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी। फिर उन्होंने खूनदान के महत्व को समझा था। जब भी मौका मिलता है तो खूनदान जरूर करते हैं।
विज्ञापन

देखिए उन महान लोगों को, जिन्होंने किया ब्लड डोनेशन

7 of 8
सोहाना निवासी तरसेम चंद की उम्र 45 साल है। वह अब तक 36 बार खूनदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जब भी घर के पास खूनदान कैंप लगता है तो वह रक्तदान करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि खूनदान करने से लोगों को डरना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

देखिए उन महान लोगों को, जिन्होंने किया ब्लड डोनेशन

8 of 8
खूनदान करने पहुंचे कुरुक्षेत्र निवासी सतीष भारद्वाज (40) ने बताया कि वह 44वीं बार खूनदान करने आए हैं। वह एयरफोर्स से रिटायर हैं और अब स्कूल में अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि एयरफोर्स में रहते हुए वह सह-कर्मियों के साथ मिलकर रक्तदान कैंप लगाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें