फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या का सामने आया सच तो चौंके सब, तस्वीरें

Sat, 17 Jan 2015 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
एक तरफा प्यार की कहानी का अंजाम इतना खौफनाक होगा ये किसी ने सोचा न होगा। 12वीं से साथ पढ़ रहे एक छात्र ने एकतरफा प्यार में एमएसी पास चुकी युवती का सरेरराह कत्ल कर दिया। हत्यारोपी ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। लेकिन गुरमीत के दूसरे साथी को अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

युवती की हत्या का सामने आया सच तो चौंके सब, तस्वीरें

2 of 6
पुलिस के अनुसार गत सोमवार को गुरमीत सिंह ने मोहाली फेज-5 की मार्केट के बैक साइड में 22 वर्षीय अमनदीप की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मौके पर वह अपनी कार भी छोड़ गया था। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि गुरप्रीत ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

युवती की हत्या का सामने आया सच तो चौंके सब, तस्वीरें

3 of 6
बरामद की गई रिवाल्वर फिरोजपुर के गांव ममदोट निवासी अंग्रेज सिंह की है। अंग्रेज सिंह रिश्ते में गुरमीत की बुआ का बेटा है। वह भी हत्या के बाद से ही फरार है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ में सामने आया है कि अमनदीप कौर और गुरमीत नर्सरी से 11वीं तक सहपाठी रहे।

युवती की हत्या का सामने आया सच तो चौंके सब, तस्वीरें

4 of 6
गुरमीत ने 12वीं की प्राइवेट परीक्षा दी और इसके बाद आरएसडी कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। उसके बाद पढ़ाई छोड़ कर तीन साल से निठ्ठला घूम रहा था।  गुरमीत शादी के लिए अमनदीप पर कई बार दबाव बना चुका था मगर वह हर बार मना कर देती थी।

विज्ञापन

युवती की हत्या का सामने आया सच तो चौंके सब, तस्वीरें

5 of 6
पुलिस के अनुसार गुरमीत सोमवार को ही अपने मामा की वरना कार में मोहाली आया था। सोमवार शाम वारदात के वक्त अमनदीप अपनी सहेलियों के साथ फेज-5 की मार्केट से दूध लेकर पीजी जा रही थी। अमनदीप ने रास्ते में हाथ पकड़कर उसे एक तरफ खींच लिया, गुरमीत ने इंकार किया तो उस पर रिवाल्वर से तीन गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की हत्या का सामने आया सच तो चौंके सब, तस्वीरें

6 of 6
पुलिस जांच में सामने आया है कि गुरमीत की मां को उस पर उसी समय संदेह हो गया था, जब वह गाड़ी लेकर मोहाली के लिए निकला था। इसलिए उसने अपने कुछ रिश्तेदार उसके पीछे मोहाली भेज दिए थे, परंतु उससे पहले ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें