बालीवुड सिंगर अल्का याग्निक के मधुर गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। अल्का ने एक से बढ़कर एक शानदार गीत सुनाए तो लोगों ने मंच पर आकर ठुमके लगाए। तस्वीरें।
विज्ञापन
जब गाने लगी अल्का, सुरूर बना हल्का तो नाचने लगे लोग
2 of 5
मौका था, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस का। इस मौके पर सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में एडवाइजर विजय देव मुख्य अतिथि थे। यहां लोग अल्का याग्निक को सुनने पहुंचे हुए थे। पूरा ऑडिटोरियम खचाखच भरा हुआ था। सबको अल्का के गीत का इंतजार था। सभी उनको सुनने को बेताब थे।
विज्ञापन
जब गाने लगी अल्का, सुरूर बना हल्का तो नाचने लगे लोग
3 of 5
वह घड़ी आई और वह फिरोजी कलर के सूट में अपने मधुर आवाज के साथ ‘तुम पास आए यू मुस्कुराए’ गीत से लोगों से रूबरू हुईं। रोज फेस्टिवल के बाद दूसरी बार अल्का याग्निक टैगोर में प्रस्तुति दे रही थीं। उनके दूसरे गीत, गजब का है दिन सोचो जरा, ये दीवानापन देखा जरा, गीत पर सभी ने जमकर तालियां बजाई। अब टैगोर का माहौल धीरे-धीरे संगीतमय होने लगा।
जब गाने लगी अल्का, सुरूर बना हल्का तो नाचने लगे लोग
4 of 5
माहौल को देखते हुए उन्होंने परदेस फिल्म के गीत ‘किसी रोज तुमसे मुलाकात होगी, मेरी जान उस दिन मेरे साथ होगी’ गीत को पेश किया। इस गीत पर एडवाइजर विजय देव की भी अंगुलियां थिरकने लगी। ऑडिटोरियम में बैठे लोग भी डांस करने लगे। अब याग्निक के गीतों से सजी महफिल शबाब पर थी। सब उनके गीत पूरी तरह डूब चुके थे। अल्का याग्निक ने जब परदेस फिल्म के गीत किसी रोज तुमसे मुलाकात होगी, गाया तो ऑडिटोरियम में बैठी एक बुजुर्ग महिला विमला स्टेज पर आकर अल्का याग्निक के साथ डांस करने लगी। एक नहीं विमला ने याग्निक के दो गानों पर जमकर ठुमके लगाए।
जब गाने लगी अल्का, सुरूर बना हल्का तो नाचने लगे लोग
5 of 5
कार्यक्रम के दौरान एडवाइजर कुछ देर के लिए बाहर गए। जब वह ऑडिटोरियम के गेट के अंदर पहुंचे तो इसी बीच अल्का याग्निक ने जख्म फिल्म के गीत त़ुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला’ गाया। विजय देव ने इस गीत पर याग्निक को सैल्यूट भी किया। विजय देव ने बेताब फिल्म के गीत एक दो तीन... और लड़का बड़ा अंजाना है गीत की तारीफ की।