फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा

Sun, 13 Dec 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
मुख्यमंत्री के पैतृक हलका लंबी में अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचल दिया। भड़के परिजनों ने शव लेकर जाम लगाया तो पुलिस ने अपना रंग दिखाया। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा

2 of 8
गौरतलब है कि ट्यूशन से लौट रही छात्रा अर्शदीप कौर को न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने कुचल दिया। बस ड्राइवर भाग निकला। भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार देर रात शव को गिद्दड़बाहा-लंबी रोड स्थित गांव चन्नू में मुख्य सड़क पर रख जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा

3 of 8
शनिवार सुबह करीब दो बजे पांच-छह सौ की तादाद में पहुंची पुलिस फोर्स ने ट्रांसफार्मर से बिजली बंद कर लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग कर शव को कब्जे में कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस छात्रा के शव को करीब दो सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा

4 of 8
इस दौरान दोनों पक्षों में खूब झड़प भी हुई। नाराज प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया। सूत्रों के अनुसार लाठीचार्ज में करीब 30-35 प्रदर्शनकारी मामूली चोटिल भी हुए हैं। पुलिस पर हमला करने के आरोप में करीब 60 प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज कर लिया गया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी दोपहर तक जाम पर डटे रहे।
विज्ञापन

अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा

5 of 8
प्रदर्शनकारियों के अनुसार पुलिस ने करीब सौ हवाई फायर किए। करीब दो से तीन बजे तक गांव चन्नू गोलियों की आवाज से गूंज उठा। इस बीच किसी ने बस को आग लगा दी। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों द्वारा बस फूंकने की बात कह रहा है तो प्रदर्शनकारी पुलिस पर खुद बस फूंक उन पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा

6 of 8
दोपहर करीब दो बजे डीसी बसंत गर्ग, एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल, एसपी मोहाली हरगोबिंद सिंह समेत समूह अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देने की बात पर दोनों पक्षों में समझौता हो पाया। हालांकि यह दस लाख रुपये प्रदर्शनकारियों को किसकी ओर से दिए गए हैं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा

7 of 8
हालांकि यह दस लाख रुपये प्रदर्शनकारियों को किसकी ओर से दिए गए हैं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हलका इंचार्ज डिंपी ढिल्लों जहां पैसे देने की बात से इंकार कर रहे हैं, वहीं प्रदर्शनकारी रुपये मिलने पर समझौते की बात कह रहे हैं। समझौते के बाद प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस भी रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन

अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा

8 of 8
देर शाम तक परिजन शव लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, आप के फरीदकोट से सांसद साधू सिंह और आप नेता हिम्मत सिंह शेरगिल भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें