हरियाणा में दो अलग अलग जगहों पर दो दूल्हे अलग-अलग हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचे, लेकिन एक हेलीकाप्टर का तेल ही खत्म हो गया। देखिए, फिर क्या हुआ?
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से लेने आए थे दुल्हन, तेल हुआ खत्म
2 of 6
हरियाणा में ये दोनों शादियां काफी चर्चा में रहीं। अपनी शादी को यादगार बनाने के मकसद से एक दूल्हा पानीपत से और एक दूल्हा पलवल से अपनी दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर से निकले थे।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से लेने आए थे दुल्हन, तेल हुआ खत्म
3 of 6
पानीपत निवासी अश्वनी नारनौल की रहने वाली नई नवेली दुल्हन को लेने के लिए हेलीकाप्टर से आया तो पूरे गांव की आंखे आसमान की ओर ही टिकी थी। इस जोड़ी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ नई अनाज मंडी में जमा हो गई।
हेलीकॉप्टर से लेने आए थे दुल्हन, तेल हुआ खत्म
4 of 6
दूल्हे अश्वनी के पिता सीताराम ने बताया कि उनका सपना था कि वह अपने एकलौते पुत्र की वधु को हेलीकॉप्टर में लेकर आएं। सपना पूरा होता देख वे बहुत खुश थे। उधर, अश्वनी की नई नवेली दुल्हन भी काफी खुश थी।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से लेने आए थे दुल्हन, तेल हुआ खत्म
5 of 6
आपने स्कूटर या बाइक में तेल खत्म होने की बात तो अक्सर सुनी होगी, लेकिन महम में एक दूल्हे के हेलीकाप्टर का तेल खत्म हो गया। हुआ यूं कि महम निवासी लड़की की शादी पलवल के राहुल से तय हुई थी। दूल्हा हेलीकॉप्टर में दुल्हन के घर जाने के लिए निकला।
रास्ते में पायलट ने बताया कि हेलीकॉप्टर में तेल कम है। हेलीकॉप्टर को अनाज मंडी में उतारा गया। आनन-फानन में पवन हंस कंपनी से एक वैन तेल लाई और हेलीकाप्टर में डाला। इसके बाद हेलीकाप्टर वहां से उड़ गया। बाकी की बारात सड़क के रास्ते आई।