फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरबजीत' के लिए अमृतसर आ गई ऐश्वर्या, देखिए क्या करेंगी?

Sat, 13 Feb 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान की जेल में मारे गए पंजाबी युवक सरबजीत के जीवन पर बन रही फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग के लिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अमृतसर पहुंच चुकी हैं। देखिए, शूटिंग शेडयूल।
विज्ञापन

'सरबजीत' के लिए अमृतसर आ गई ऐश्वर्या, देखिए क्या करेंगी?

2 of 5
अमृतसर में ऐश्वर्या राय के साथ उनकी सास जया बच्चन, फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार और प्रोड्यूसर संदीप सिंह भी थे। सुबह से लेकर शाम तक अजनाला के पास एक गांव में ऐश्वर्या रॉय ने शूटिंग की। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक उमड़े। हालांकि किसी को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई। फिल्म में रणदीप हुड्डा सरबजीत का और ऐश्वर्या राय उनकी बहन दलबीर कौर का रोल अदा कर रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट 20 मई है।
विज्ञापन

'सरबजीत' के लिए अमृतसर आ गई ऐश्वर्या, देखिए क्या करेंगी?

3 of 5
फिल्म का पहला शूट बुधवार को अमृतसर से 12 किमी दूर राजासांसी रोड के किनारे बनी हुसैन शाह की दरगाह पर हुआ। पाक जेल में बंद भाई सरबजीत की सही-सलामत वापसी के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन दरगाह पर सजदा करने पहुंचती हैं। भीतर कव्वालियों का दौर चल रहा है। काले बुर्के में मुस्लिम महिलाएं माथा टेकने के लिए लाइन में लगी हुई हैं। साधारण पंजाबी लिबास पहने ऐश दरगाह परिसर में दाखिल होती हैं। एक्शन बोलते ही पूरी टीम हरकत में आ जाती है।

'सरबजीत' के लिए अमृतसर आ गई ऐश्वर्या, देखिए क्या करेंगी?

4 of 5
आठ दिन तक चलने वाली इस शूटिंग में सरबजीत के घर-परिवार और उसके पाकिस्तान में प्रवेश तथा बहन की मन्नतों व मुरादों के दौर को दिखाया जाएगा। बुधवार को सीन में ऐश के माथा टेकने के मार्फत यह बताने की कोशिश की गई है कि बहन दलबीर उसकी सकुशल वापसी के लिए कानूनी पक्ष से तो लड़ाई लड़ी ही बल्कि धार्मिक रूप से हर उस दरगाह, मंदिर, गुरुद्वारे, मस्जिद, चर्च तक में भाई के लिए मन्नतें मानीं और अरदास की ताकि उनका भाई वापस आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सरबजीत' के लिए अमृतसर आ गई ऐश्वर्या, देखिए क्या करेंगी?

5 of 5
फिल्म का 70 फीसदी हिस्सा मुंबई में शूट कर लिया गया है। बाकी के 30 फीसदी हिस्से में सरबजीत के घर भिखिविंड और अमृतसर तथा तरनतारन के उन सरहदी इलाकों को भी कैमरे में कैद किया जाना है। फिल्म की शूटिंग अमृतसर के अलावा मालेरकोटला-पटियाला में भी दो माह चलेगी। 1991 में सरबजीत के पाकिस्तान जाने से लेकर उसके कत्ल तक के 22 साल के दौर में दलबीर ने जिस शिद्दत से भाई के लिए लड़ाई लड़ी उसे कैमरे में कैद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें