अपनी जान गंवाकर 380 लोगों को जिंदगी देने वाली चंडीगढ़ की नीरजा भनोट की कहानी बड़े परदे पर आने वाली हैं। नीरजा की मां नहीं चाहती थीं, वे इसे देखें। देखिए, क्यों? रिपोर्ट: दीपक शाही
विज्ञापन
बहादुर नीरजा की मां नहीं चाहती थीं, वे सोनम की फिल्म देखें
2 of 7
नीरजा के भाई अनीश कहते हैं कि फिल्म का ट्रेलर देख आंखें भर आती हैं। फिल्म देखेंगे तो क्या होगा। मां कहती थीं फिल्म नहीं देखूंगी। वह हादसा आज भी भयावह लगता है। संयोग देखिए फिल्म रिलीज होने को है तो मां हमारे बीच नहीं हैं। गौरतलब है कि एयर होस्टेस नीरजा भनोट के जीवन पर बनी फिल्म में नीरजा का किरदार फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर निभा रही हैं। फिल्म 19 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसे तीन साल में तैयार किया गया हैं।
विज्ञापन
बहादुर नीरजा की मां नहीं चाहती थीं, वे सोनम की फिल्म देखें
3 of 7
नीरजा के भाई अनीश और अखिल भनोट कहते हैं कि सोनम कपूर पहली बार घर आईं तो उन्हें देखकर मुंह से अनायास ही निकला लाडो घर आ गई। वह दिन था और आज का दिन। सोनम से जब भी फोन पर बात होती है तो हम उनको लाडो ही बुलाते हैं। वह हमें अपना भाई मानतीं हैं। हमेशा कहती भी हैं कि आपकी नीरजा अब सोनम है। अपनी बहन को भूलिएगा मत। अपने किरदार को जीने के लिए सोनम कपूर ने नीरजा की मां से तीन घंटे तक बात की थी।
बहादुर नीरजा की मां नहीं चाहती थीं, वे सोनम की फिल्म देखें
4 of 7
अनीश ने बताया कि इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था तो सोनम से बात हुई थी, सोनम नेकहा कि आप घबराइए मत। फिल्म देखने के बाद आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि फिल्म में नीरजा हैं या सोनम। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनम कपूर ने नीरजा भनोट के किरदार को जीने के लिए कितनी मेहनत की है। एडिटिंग से लेकर स्क्रिप्ट राइटिंग तक नीरजा से जुड़ी हर बातों का डायरेक्टर ने ख्याल रखा है। फिल्म रीयल है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बहादुर नीरजा की मां नहीं चाहती थीं, वे सोनम की फिल्म देखें
5 of 7
पाकिस्तान की धरती पर विश्वभर के लोगों की जान की रक्षा करने वाली उस चंडीगढ़ में 7 सितंबर 1965 को पैदा हुई बेटी का नाम है नीरजा भनोट। नीरजा भनोट पर बनीं बॉलीवुड फिल्म ‘नीरजा’ के प्रोमो के रिलीज के लिए फिल्म प्रोड्यूसर ने नीरजा के भाई को आमंत्रित किया। परिवार की मौजूदगी में ही फिल्म का प्रोमो रिलीज हुआ था। नीरजा की मां रमा भनोट और भाई अनीश भनोट की गाइडेंस में फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हुई है। नीरजा की मां रमा का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
बहादुर नीरजा की मां नहीं चाहती थीं, वे सोनम की फिल्म देखें
6 of 7
नीरजा की मां और भाई को फिल्म की पहले दिन की शूटिंग पर भी मुंबई बुलाया गया था। शूटिंग पूरी होने के बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है। चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ीं नीरजा पर बनी यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। अभी फिल्म की प्रमोशन के लिए प्रोमो रिलीज किया गया। फिल्म में नीरजा भनोट का किरदार सोनम कपूर और उसकी मां रमा भनोट का किरदार शबाना आजमी निभा रही हैं।
बहादुर नीरजा की मां नहीं चाहती थीं, वे सोनम की फिल्म देखें
7 of 7
भारत सरकार ने नीरजा को मरणोपरांत अशोक चक्र व पाकिस्तान सरकार ने तमगा-ए-इंसानियत प्रदान किया था। नीरजा भनोट की शहादत को अब पूरी दुनिया सलाम करेगी। यह संभव हुआ है मोगा के गांव घलकलां के देशभगत पार्क में शहीद नीरजा भनोट व जहाज पैन एएम का लाइव स्टेच्यू स्थापित होने से। मनजीत सिंह गिल का दावा कि पूरी दुनिया में यही एकमात्र नीरजा का लाइव स्टेच्यू है। जहाज 16 फुट लंबा बनाया गया है।