अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग को गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है। कई विवादों में घिरी इस फिल्म के लिए अब जाकर कुछ राहत भरी खबर मिली है। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी
2 of 7
दरअसल केंद्र सरकार ने वाघा बॉर्डर पर फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग करने की अनुमति दे दी है। यहां सरबजीत का शव पाकिस्तान से लेकर आने के सीन फिल्माए जाने हैं। बीएसएफ ने फिल्म की यूनिट को सुरक्षा देने का वादा भी किया है। डीआईजी बीएसएफ सुमेर यादव से इसकी पुष्टि की है। कई हफ्तों से फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग अमृतसर और तरनतारन के गांवों में चल रही है।
विज्ञापन
ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी
3 of 7
इससे पहले पंजाब के अमृतसर-तरनतारन में चल रही शूटिंग के दौरान अटारी बार्डर पर फिल्म की शूटिंग को लेकर बीएसएफ ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था क्योंकि शूटिंग के लिए उसे गृह मंत्रालय की अनुमति नहीं मिली थी। हालांकि प्रोड्यूसर ने दो महीने पहले ही इसके लिए अप्लाई किया था और बीएसएफ ने भी आगे गृहमंत्रालय को फारवर्ड कर दिया था, मगर गृहमंत्रालय से सहमति नहीं आई। इसके चलते बीएसएफ ने भी मंजूरी देने से इनकार कर दिया।
ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी
4 of 7
दलबीर कौर सरबजीत की रिहाई के लिए अटारी बार्डर के जरिए कई बार पाकिस्तान गईं, नतीजतन यह लोकेशन फिल्म के लिए अहमियत रखती है। खुद उमंग कुमार मानते हैं कि फिल्म में वास्तविकता लाने के लिए अटारी बार्डर पर शूटिंग जरूरी है, लेकिन मंजूरी नहीं मिलना दुखद था। इसके पहले भी कई फिल्मों के लिए अटारी बार्डर को चुना गया था, मगर सरकार की मंजूरी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी
5 of 7
इस संबंध में सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह से शहीद के सम्मान व राष्ट्र की अस्मिता को लेकर बनाई जा रही फिल्म का वास्ता देकर शूटिंग को मंजूरी देने की इजाजत मांगी थी। अब जाकर दो महीने बाद जाकर केंद्र की इजाजत मिलने से फिल्म, ऐश्वर्या और पूरी यूनिट के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी
6 of 7
पहले हो चुके हैं दो विवाद: सरबजीत फिल्म की शूटिंग कई दिनों से सरबजीत के घर के पास स्थित सरहदी इलाके नारली में हो रही है, लेकिन फिल्म को लेकर लुधियाना निवासी बलजिंदर कौर विवाद खड़ा कर चुकी हैं। वह खुद को सर्बजीत की असली और दलबीर कौर को नकली बहन करार दे रही हैं।
ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी
7 of 7
इससे पहले दरबार साहिब में शूटिंग की मंजूरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर उमंग कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन परिक्रमा में दाखिल हो चुके थे। गोल्डन टैंपल गुरुद्वारा साहिब में जैसे ही शूटिंग शुरू हुई तो एसजीपीसी ने उन्हें रोक दिया था।