फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत में वाघा बॉर्डर पर जश्न का माहौल, देखिए शानदार तस्वीरें

Fri, 01 Mar 2019 02:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
वाघा बॉर्डर पर जश्न
इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन आज वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान से वतन लौट आए हैं और अटारी पर उनके स्वागत में जश्न का माहौल है, पूरा देश पलकें बिछाए बैठा है। देखिए शानदार तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
वाघा बॉर्डर पर जश्न
अभिनंदन के स्वागत में लोग पलकें बिछाए हुए हैं। वाघा बॉर्डर पर हाथों में तिरंगा लिए लोगों का जोश देखते ही बन रहा है। अभिनंदन को डीआईजी बीएसएफ जेएस ओबराय और डीसी शिवदुलार सिंह ने बॉर्डर से रिसीव किया। अभिनंदन ने कोट पैंट पहन रखा था और वतन आते समय उनके चेहरे पर तनाव भी था लेकिन जैसे ही उन्होंने भारत की धरती पर कदम रखा, उनकी मुस्कराहट ने बता दिया कि वह बेहद खुश हैं। आला अधिकारी उनको राजासांसी एयरपोर्ट से लेकर दिल्ली निकल गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
वाघा बॉर्डर पर जश्न
वायुसेना के मुताबिक सबसे पहले एयर फोर्स की टीम अभिनंदन का मेडिकल टेस्ट करेगी। जांच में अगर सामने आता है कि पाक में उनके साथ कोई ज्यादती, टॉर्चर या फिजिकल हरासमेंट किया गया है तो इंटरनेशनल रेडक्रॉस सोसाइटी उनकी जांच करेगी और इसके बाद इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में पाकिस्तान के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। 

पाकिस्तान वायुसेना ने अभिनंदन को सौंपे जाने का वक्त 2 बार बदला। देरी इसलिए भी हुई, क्योंकि रिहाई से पहले अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। पाक विमानों की घुसपैठ को नाकाम करने के दौरान अभिनंदन का विमान पाक सीमा में क्रैश हो गया था। भारत ने अभिनंदन की बिना शर्त और सुरक्षित वापसी की मांग की थी। इसके बाद पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में गुरुवार को एलान किया था कि अभिनंदन को भारत को सौंपा जाएगा।

4 of 5
वाघा बॉर्डर पर जश्न
अभिनंदन को रिसीव करने के लिए वाइस एयर चीफ मार्शल आरजीके कपूर खास तौर पर अटारी बॉर्डर पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया को चार लाइन की ब्रीफिंग भी दी। वाइस एयर चीफ मार्शल ने कहा कि अभिनंदन को अभी हमें सौंपा गया है। एसओपी के तहत हम उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए ले जाएंगे। यह जरूरी है, क्योंकि वे विमान से इजेक्ट हुए हैं इसलिए उनका पूरा शरीर बेहद दबाव और तनाव से गुजरा है। उनको दिल्ली ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाघा बॉर्डर पर जश्न
जिक्रयोग है कि बुधवार को पाकिस्तान के विमानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। उनके निशाने पर हमारे सैन्य ठिकाने थे। वेस्टर्न कमांड की ओर से दो मिग-21 और तीन सुखोई-30 विमानों को इसे रोकने के निर्देश दिए गए। जवाबी कार्रवाई के दौरान अभिनंदन ने पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया, लेकिन इस कोशिश में उनका विमान भी पाकिस्तानी सीमा में क्रैश हो गया। 

उन्हें बंदी बना लिया गया था। पाक सेना ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अभिनंदन से पूछताछ की जा रही थी। लेकिन, अभिनंदन ने बड़ी ही निडरता से जानकारी देने से इनकार कर दिया था। डीसी अमृतसर शिवदुलार सिंह ने कहा कि देरी की एक वजह यह है कि अभिनंदन इस्लामाबाद में थे, जहां से लाहौर का रास्ता काफी लंबा है। अभिनंदन खुश हैं और उन्होंने मुस्कुरा कर इसे जाहिर भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें