भारतीय फौज की 660 आर्मी एविएशन स्क्वार्डन की गोल्डन जुबली के संबंध में बुधवार को पंजाब के पटियाला एविएशन क्लब में भारतीय फौज के जांबाजों ने विलक्षण एयर शो और एयरोबैटिक के शानदार करतब दिखाए। पटियाला में पहली बार ऐसा शो आयोजित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
एयर शो में भारतीय सेना के जांबाजों के हैरतंगेज करतब देखिए
2 of 5
शो में पांच चेतक हेलीकाप्टरों के अलावा दो एविएशन क्लब पटियाला के हेलीकॉप्टर और दो एडवांस लाइट हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया। इनके जरिये बहादुर जवानों ने आकर्षक अंदाज में अपनी जांबाजी दिखाई।
विज्ञापन
एयर शो में भारतीय सेना के जांबाजों के हैरतंगेज करतब देखिए
3 of 5
हेलीकॉप्टरों के जरिये हीरे के आकार, लकीर के आकार, उड़ते हेलीकॉप्टर में से रस्से के जरिये बहादुर जवानों के नीचे उतरने, जवानों को हेलीकाप्टरों में बिठाकर दुश्मनों के क्षेत्र में उतारने, जख्मी जवानों को और जवानों की मदद से हेलीकाप्टरों में बिठाने के अलावा मोटरसाइकिल और जीप को हेलीकाप्टरों के जरिये एक से दूसरी जगह पर पहुंचाने जैसे हैरतअंगेज कारनामे पेश किए गए।
एयर शो में भारतीय सेना के जांबाजों के हैरतंगेज करतब देखिए
4 of 5
एयर शो में फौजी अधिकारियों व उनके परिवारों के अलावा जिला पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों समेत शहरवासियों ने आनंद लिया। आर्मी एविएशन कार्प्स के डायरेक्टर जनरल पीके भराली बतौर मुख्य मेहमान एयर शो में पहुंचे थे, जबकि डीसी वरूण रूजम और एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान विशेष मेहमान के तौर पर मौजूद रहे।