हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर। अब अगर आप एयरपोर्ट जाएंगे तो यह फीस भरनी पड़ेगी। देखिए पूरी जानकारी।
विज्ञापन
2 of 6
चंडीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : amar ujala
दरअसल, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के हर यात्री को आज से यूडीएफ (यूजर डेवलपमेंट फीस) देना होगा। यह नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट की टिकट बिक्री पर लगाया जा रहा है। अभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 37 फ्लाइटों का संचालन हो रहा है। डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स की टिकट एक मई से महंगी मिलेंगी।
विज्ञापन
3 of 6
AIRPORT
यह टिकट विमानन कंपनियों की तरफ से महंगी नहीं हुई हैं। बल्कि एयरपोर्ट इकोनोमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (एआईआरए) ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट के एयरोनॉटिकल चार्ज बढ़ा दिए हैं। डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए यात्रियों से 165 नॉटिकल मील की दूरी तक 250 रुपये यूडीएफ के तौर पर वसूले जाएंगे। इसमें सर्विस टैक्स अतिरिक्त लगेगा।
4 of 6
चंडीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : amar ujala
इसके बाद 165 नॉटिकल मील से ज्यादा दूरी पर 650 रुपये यूडीएफ चार्ज लगेगा। प्रतिदिन 5670 यात्रियों से 15 लाख रुपये वसूला जाएगा। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को 1500 रुपये यूडीएफ और सर्विस टैक्स अतिरिक्त देना होगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रोजाना 360 यात्रियों से 6 लाख रुपये वसूल होगा।
विज्ञापन
5 of 6
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट इकोनोमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (एआईआरए) ने यह चार्ज उन्हीं एयरपोर्ट के बढ़ाए हैं जिन एयरपोर्ट से हर साल 1.5 मिलियन यात्री सफर करते हैं। इस वसूले गए चार्जेस का इस्तेमाल एयरपोर्ट में सेवाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किया जाता है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूजर डेवलपमेंट फीस वसूली जाएगी। यह एक मई से लागू हो गया है। यह फीस बढ़ाने का फैसला एयरपोर्ट इकोनोमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी की ओर से लिया गया है।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट