फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS का 40वां टॉपर बना नवतेज मांगट, वो भी बस एक चीज से दूर रहकर

Sat, 17 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
AIIMS का 40वां टॉपर बना नवतेज मांगट
बस एक चीज पसंद थी और उसी से दूर रहकर चंडीगढ़ के नवतेज मांगट ने इतिहास रचा और एम्स के रिजल्ट में 40वीं रैंक पाई, पढ़िए सक्सेस स्टोरी।
विज्ञापन

2 of 5
AIIMS का 40वां टॉपर बना नवतेज मांगट
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-2017 के नतीजे में चंडीगढ़ सेक्टर-36 निवासी नवतेज मांगट ने 40वीं रैंक हासिल की, जबकि मोहाली के अंकुश जिंदल ने 65 वां स्थान हासिल किया। नवतेज बताते हैं कि मुझे कार्टून देखना पसंद है और यही मेरा ट्रिगर पॉइंट है, इसलिए मैंने खुद को कार्टून से दूर रखा और एम्स एंट्रेंस क्लीयर किया।
विज्ञापन

3 of 5
ONLINE EXAM
नवतेज के पिता एनएस मांगट आर्मी में कर्नल हैं और पटियाला में तैनात हैं। वहीं मां तेजिंदर अजीत कर्म सिंह स्कूल सेक्टर-41 में टीचर हैं। नवतेज ने सेंट जोंस हाईस्कूल सेक्टर-26 से पढ़ाई की है। नवतेज ने कहा कि वह कोचिंग के अलावा रोज सात से आठ घंटे पढ़ता था। तैयारी के दौरान उन्होंने अपने गोल पर फोकस रखा।

4 of 5
परीक्षा - फोटो : demo photo
नवतेज बताते हैं कि उनके चाचा ने उन्हें काफी प्रेरित किया। वे कनाडा में ईएनटी विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा नवतेज बताते हैं कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए टारगेट को फोकस करना बहुत जरूरी है। कोई भी एंट्रेंस या एग्जाम क्लीयर किया जा सकता है, बस आपका टारगेट तय होना चाहिए और उसको ध्यान में रखकर प्लानिंग की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
exam - फोटो : डेमो
नवतेज बताते हैं कि एम्स का सफर उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि पेरेंट्स की उम्मीदें ज्यादा रहती हैं। जब वह 11वीं में थे तो 2-3 महीने साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम का सामना किया। फिर पेरेंट्स ने समझाया और खुद को इंस्ट्रोस्पेक्ट किया। प्रॉब्लम से खुद को बाहर निकाला। यही मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें