रैली में बेकाबू सांड घुस गया। उसने लोगों पर जमकर कहर बरपाया। महिलाओं समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
Pics: रैली में घुसा बेकाबू सांड, महिलाएं पहुंची अस्पताल
2 of 7
एक बार फिर रैली में किसानों पर टूटा सांड का कहर। बेकाबू सांड ने 7 महिलाओं समेत 12 लोगों को घायल कर दिया। दरअसल सफेद मक्खी के हमले से पीड़ित हजारों किसानों ने मंगलवार को बठिंडा में सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इस दौरान एक बेकाबू सांड़ किसानों के धरने में घुस गया। रोष मार्च में घुसे बेकाबू सांड ने 7 महिलाओं समेत 12 लोगों को घायल कर दिया। सभी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
Pics: रैली में घुसा बेकाबू सांड, महिलाएं पहुंची अस्पताल
3 of 7
इससे पहले 14 सितंबर को जब किसान बठिंडा के सर्किट हाउस के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ मुआवजे व अन्य मांगों के लिए धरना दे रहे थे तो एक सांड़ धरने में दाखिल हो गया था। इस दौरान 40 किसान घायल हो गए थे। उनमें ज्यादा महिलाएं शामिल थीं।
Pics: रैली में घुसा बेकाबू सांड, महिलाएं पहुंची अस्पताल
4 of 7
उधर सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए प्रदेश के विभिन्न छह जिलों से हजारों किसान मोर्चे में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकना और रोष मार्च करना चाहा, लेकिन जिला पुलिस प्रशासन ने पुलिस फोर्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इससे गुस्साए किसानों ने पुलिस से धक्कामुक्की कर सामने से हटाया।
विज्ञापन
Pics: रैली में घुसा बेकाबू सांड, महिलाएं पहुंची अस्पताल
5 of 7
बाद में मोर्चा स्थल से कुछ दूरी पर जाकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक सांड़ ने धरनास्थल पर आकर लगभग 12 लोगों को घायल कर दिया। बाद में किसान वापस मोर्चा स्थल पर पहुंच गए। विभिन्न किसान नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नालायकी से ही किसानों की कपास की फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन
Pics: रैली में घुसा बेकाबू सांड, महिलाएं पहुंची अस्पताल
6 of 7
उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के छोटे अधिकारी से लेकर मंत्री तक सब नकली बीज बेचने वाली कंपनियों से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनका मोर्चा तब तक जारी रहेगा जब तक पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिलता। साथ ही उनकी अन्य मांगें नहीं मानी जाती।
Pics: रैली में घुसा बेकाबू सांड, महिलाएं पहुंची अस्पताल
7 of 7
मंगलवार को हुए इस प्रदर्शन के दौरान छह जिलों के किसानों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की कर उन्हें सामने से हटाया।