पाकिस्तान से भारत की सीमा में बैलून का आना अब आम बात हो चली है। सीमा पार से आने वाले इन गुब्बारों पर कभी धमकी भरे संदेश होते हैं तो कभी सफाई देने के अंदाज में लिखी लाइनें।
विज्ञापन
2 of 5
पाक से आया गुब्बारा
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन इस बार पाकिस्तान से भारतीय सीमा में जो बैलून आया है और उसपर जो लिखा वह हैरान कर देने वाला है। दरअसल सीमा पार से एक लाल रंग का बैलून आया है।
विज्ञापन
3 of 5
पाक से आया गुब्बारा
इसपर आई लव यू लिखा है। यह बैलून दीनानगर के भरियाल सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से करीब 80 मीटर अंदर मिला है। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक के बाद धमकी भरे संदेश लिखकर गुब्बारे भेजे गए थे।
4 of 5
पाक से आया गुब्बारा
पाकिस्तान की तरफ से इसके अलावा पीएम मोदी के लिए भी उर्दू में संदेश लिखे गुब्बारे भेजे जा चुके हैं। वहीं उड़ी हमले के बाद पंजाब के होशियापुर में भी एक संदिग्ध कबूतर मिला था।
कबूतर के पंख पर उर्दू में नंबर लिखे और बॉडी पर तीन दिनों के नाम इतवार, बुध और जुमा लिखा था। वहीं 2015 में भी गुजरात पुलिस ने सलाया एस्सार जेट्टी से इलेक्ट्रॉनिक चिप लगा हुआ कबूतर पकड़ा था।