फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के 43 दिन बाद भी 2000 का नोट बना मुसीबत, नहीं ले रहे लोग

Thu, 22 Dec 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी
नोटबंदी हुए 43 दिन हो गए हैं, लेकिन 2000 का नोट अभी भी लोगों के मुसीबत बना हुआ है। मार्केट में कोई भी इसे लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
दो हजार रुपये का नकली नोट
इसके पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं। चंडीगढ़ में दुकानदारों का कहना है कि 2000 का नोट लेकर वापिस देने के लिए खुले पैसे नहीं हैं। नोट के नकली होने की टेंशन भी रहती है। नुकसान तो हमारा ही होगा, सरकार का क्या जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
दो हजार रुपये का नकली नोट
गौरतलब है कि जब से मोहाली में नकली नोट बनाने वाला गैंग पकड़ा गया है, तब से लोगों के मन में ये डर है कि कहीं उनका 2000 का नोट नकली तो नहीं। फुटकर नोट की कमी के चलते दुकानदार ने ये कहते हुए नोट लेने से इंकार कर रहे हैं कि वापिस देने को खुले पैसे नहीं हैं।

4 of 5
दो हजार रुपये का नोट
दो हजार के नोट को लेकर एक समस्या इसकी पहचान न होना भी है। लोगों का कहना है कि दो हजार के नोट को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। ये असली है या नकली, कैसे पहचाना जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो हजार रुपये का नोट
यही कारण है कि 43 दिन बीत जाने के बाद भी लोग रोजमर्रा की चीजों के लिए परेशान हो रहे हैं। खासतौर पर दूध, फल, सब्जी और दवाइयों के लिए। कई लोग 2000 के नोट को लेकर इधर उधर भटकते नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें