फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद केवल क्रिकेट पर बोले भज्जी, गीता पर चुप्पी

Sat, 21 Nov 2015 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
शादी के बाद वापस मैदान में लौटे क्रिकेटर हरभजन सिंह ने प्रेस कांफ्रेस में बताई अपने क्रिकेट करियर और भविष्य की प्लानिंग। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

शादी के बाद केवल क्रिकेट पर बोले भज्जी, गीता पर चुप्‍पी

2 of 6
शादी के बाद वापस क्रिकेट मैदान पर लौटे हरभजन सिंह ने प्रेस कांफ्रेस में बताई अपने क्रिकेट करियर और भविष्य की प्लानिंग। बकौल भज्जी जिस खेल के जरिए वे शिखर पर पहुंचे, अब उसी क्रिकेट को बदले में कुछ देना चाहते हैं। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए वे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) का सहारा लिया है। सीसीएल की टीम पंजाब-दे-शेर के में वह मेंटर की भूमिका में होंगे।
विज्ञापन

शादी के बाद केवल क्रिकेट पर बोले भज्जी, गीता पर चुप्‍पी

3 of 6
सीसीएल में पंजाब टीम के अभियान और तैयारी को लेकर शुक्रवार को बुलाए गई पत्रकार वार्ता में भज्जी ने कहा कि उनका मकसद क्रिकेट को प्रमोट करना है। उनकी एचएसआई क्रिकेट एकेडमी जालंधर, फगवाड़ा, दसूहा, लखनऊ और कोलकाता मे चल रही है। इसमें उदीयमान प्रतिभाओं को उभारा जा रहा हैं। उनकी एकेडमी ‘पंजाब दे शेर’ की ट्रेनिंग पार्टनर बनाई गई है।

शादी के बाद केवल क्रिकेट पर बोले भज्जी, गीता पर चुप्‍पी

4 of 6
भज्जी ने कहा कि सीसीएल के नए सीजन में पंजाब के शामिल सदस्यों को क्रिकेटर के तौर पर ही ट्रेनिंग दी जा रही है। टीम मेंबर्स को रणजी स्तर के कोच मार्गदर्शन देंगे। टेस्ट टीम में वापसी के सवाल पर उनका कहना था कि वह खुद भी टेस्ट टीम में जगह ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालिया वनडे सीरीज में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद केवल क्रिकेट पर बोले भज्जी, गीता पर चुप्‍पी

5 of 6
उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही वह टीम में वापसी करेंगे। एक सवाल पर भज्जी ने कहा कि उनका फिलहाल कोचिंग में जाने का कोई इरादा नहीं है। अपनी शादी के निजी सवालों पर हरभजन चुप्पी साधे रहे। हरभजन सिंह के मुताबिक स्पिन गेंदबाजी हमेशा से ही हमारा प्रमुख हथियार रहा है। भारतीय तेज गेंदबाजी का आक्रमण वरुण ऐरान, उमेश यादव और मोहम्मद शमी बेहतर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद केवल क्रिकेट पर बोले भज्जी, गीता पर चुप्‍पी

6 of 6
अमेरिका में खेली जा रही सचिन तेंदुलकर की मास्टर्स लीग की भज्जी ने यह कहकर सराहना की कि इस लीग में सचिन और शेन वार्न के बीच आज भी पुराने दिनों जैसी टक्कर देखने को मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें