विदेशी धरती पर भारत का नाम चमकाने वाले लंबे खिलाड़ियों की सूची में एक और 'खलबली' आ गई है। इस 'खलबली' का नाम है सतनाम सिंह भामरा। देखिए, इनके जलवे।
विज्ञापन
पहले खली, फिर महाबली...और अब देखिए ये 'खलबली'
2 of 10
सिम भुल्लर के बाद सतनाम सिंह भामरा एनबीए में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय मूल के खिलाड़ी बन सकते हैं। भामरा का नाम 2015 के एनबीए ड्राफ्ट में शामिल किया गया है। अगर उनका चयन होता है तो वो भारत में जन्में पहले ऐसे खिलाड़ी होंगे जो एनबीए में खेलेंगे।
विज्ञापन
पहले खली, फिर महाबली...और अब देखिए ये 'खलबली'
3 of 10
भामरा इस समय अमरीका के शहर फ्लोरिडा में आईएमजी अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। 7 फुट 1 इंच लंबे सतनाम उन 91 खिलाड़ियों में शामिल था, जिसे 2015 एनबीए ड्राफ्ट में दाख़िले के लिए नामजद किया गया था।
पहले खली, फिर महाबली...और अब देखिए ये 'खलबली'
4 of 10
इस युवा खिलाड़ी का एव्रेज पॉइंट्स 9.2, रिबाउंड 8.4 और ब्लोक्स 2.2 है, वो आईएमजी अकादेमी फ्लॉरिडा में खेलते हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद कई बड़ी टीम उनमें अपना इंटरेस्ट दिखा रही हैं। अब सतनाम 5 जून को सैक्रामैंटो की टीम के साथ प्रेक्टिस करेगा। सिम भुल्लर भी इसी टीम के लिए खेलता है।
विज्ञापन
पहले खली, फिर महाबली...और अब देखिए ये 'खलबली'
5 of 10
पंजाब के बरनाला के रहने वाले 16 साल से भी कम उम्र के सतनाम चीन के वुहाम में हुई 26वीं एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशीप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी रहे चुके हैं। सतनाम, अमेरिका के फ्लोरिडा में बनी आईएमजी रिलायंस अकेडमी में 39 देशों के युवा खिलाड़ियों के साथ पिछले पांच सालों से लगातार ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन
पहले खली, फिर महाबली...और अब देखिए ये 'खलबली'
6 of 10
सतनाम सिंह पहली बार यूएस एक स्कॉलर्शिप प्रोग्राम के तहत आए, ये स्कॉलर्शिप उन्हे IMG और रिलायंस की मदद से मिली थी। पिछले चार सीजन में सतनाम सिंह ने काफी अच्छा खेल खेला है। उन्हे पहले पांव और कोहनी में चोट लग गई थी, फिर भी उन्होंने इस खेल में शानदार वापसी की।
विज्ञापन
पहले खली, फिर महाबली...और अब देखिए ये 'खलबली'
7 of 10
आईएमजी अकेडमी के 7 फिट 1 इंच लंबे भामरा उन 91 खिलाड़ियों में शामिल था, जिनका नाम ड्राफ्ट में भेजा गया है। इनमें से 48 खिलाड़ी कॉलेज और पोस्ट ग्रेजुएट संस्थानों के थे, जबकि 43 खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय प्लेयर्स थे। सतनाम को भारत का बेहतरीन बास्केटबॉल खिलाड़ी माना जाता है।
पहले खली, फिर महाबली...और अब देखिए ये 'खलबली'
8 of 10
एनबीए की टीम सेक्रोमेंटो किंग्स के कनाडियाई खिलाड़ी सिम भुल्लर हाल ही में भारत आए थे। सिम भारतीय मूल के जरूर हैं, लेकिन कनाडा में जन्मे हैं। भारत में जन्मा कोई भी खिलाड़ी अब तक एनबीए के कोर्ट पर नहीं उतर पाया है। अब भामरा पहले भारतीय के तौर पर एनबीए में खेलेंगे।
पहले खली, फिर महाबली...और अब देखिए ये 'खलबली'
9 of 10
सिम भुल्लर, सतनाम से कुछ साल सीनियर हैं। ऐसे में भुल्लर से मिल रहे मार्गदर्शन पर सतनाम कहते हैं। 'सिम भुल्लर से मेरी मुलाकात एक महीने पहले हुई थी, उनसे मुझे काफी सीखने को मिला है। उन्होंने मुझे वर्कआउट करने का सही तरीका बताया। वो मुझे बताते रहते हैं कि मुझे किन-किन जगहों पर खेलने जाना चाहिए।'
सतनाम बताते हैं, 'कई खिलाड़ी आकर मुझसे पूछते हैं कि मैं किस देश से हूं, जब मैं उनसे कहता हूं कि मैं भारत से हूं वो पूछते हैं कि क्या भारत में भी इतने लंबे व्यक्ति होते हैं। अगर मैं एनबीए में चुना जाता हूं तो भारतीयों के लिए इस लीग में आने का रास्ता खुल जाएगा।'