फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 दिन बाद भी हनीप्रीत नहीं मिली, अब डेरा चेयरपर्सन विपासना भी लापता?

Tue, 19 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
वफादार सेवादारों के हवाले डेरा करके डेरा चेयरपर्सन विपासना हुई लापता
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के कारनामों की सबसे बड़ी राजदार लापता हनीप्रीत को लेकर 23 दिन बाद जांच एजेंसियों के हाथ खाली हैं और इसी बीच डेरा की चेयरपर्सन विपासना इंसां भी लापता हो गई हैं। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के डर से विपासना फरार हो गई है।
विज्ञापन

2 of 9
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां
पांच दिन से लगातार विपासना से संपर्क करने की कोशिश हो रही है, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। ऐसे में इस शंका को बल मिलने लगा है कि हनीप्रीत को भगाने में सबसे बड़ी भूमिका डेरा चेयरपर्सन विपासना इंसां ने अदा की है। हनीप्रीत की तलाश में जुटी पंचकूला पुलिस सहित कई राज्यों की पुलिस को अब तक ये ही पता चल पाया है कि वह नेपाल चली गई, लेकिन यह ठोस जानकारी नहीं कि वह इस समय नेपाल में ही मौजूद है।
विज्ञापन

3 of 9
Ram Rahim - फोटो : File Photo
डेरा चेयरपर्सन विपासना इंसां ही एक मात्र शख्स है जो ये बता सकती है कि असल में हनीप्रीत अब कहां और कैसी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विपश्यना का मोबाइल नंबर कई दिन से बंद होने के चलते यह पता चला है कि वो किसी दूसरे मोबाइल नंबर से अपने खास करीबियों के संपर्क में हैं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि विपासना शुरू से ही हनीप्रीत के संपर्क में रही।

4 of 9
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
जांच एजेंसियों का शक उस पर न जाए इसलिए उसने मीडिया में हनीप्रीत को आत्म समर्पण करने की सलाह दी। डेरा अनुयायी रोहतक निवासी संजय चावला के खुलासे ने विपासना के झूठ से पर्दा उठा दिया। संजय चावला ने खुलासा किया कि डेरा चेयरपर्सन विपासना इंसां ने ही सुनारिया जेल से हनीप्रीत को लाने के लिए उसे निर्देश दिए। इसके बाद 25 अगस्त की रात को विपासना ने अपने तीन लोगों को इनोवा गाड़ी लेकर भेजा।
विज्ञापन

5 of 9
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां
विसपना से मोबाइल पर बातचीत करने के बाद हनीप्रीत उक्त लोगों के साथ जाने को तैयार हुईं। इनोवा गाड़ी चालक प्रदीप ने संजय चावला को कहा कि वो हनीप्रीत को लेकर हिसार की ओर जा रहे हैं। इस खुलासे के बाद जांच की आंच के आने में डर से विपासना डेरा छोड़कर लापता हो गईं। पुलिस विपासना के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उसके बेहद करीबी लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन

6 of 9
Ram rahim
नया डेरा में मौजूद हैं 500 सेवादार
डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में करीब 500 सेवादार मौजूद हैं। डेरा मुखी को सजा होने के बाद से डेरा प्रबंधन का सारा कामकाज देख रही विपासना इंसां ने अपने इन पुराने वफादार सेवादारों के हवाले डेरा की देखभाल और कामकाज सौंप रखा है और खुद लापता हो गई है। शाह मस्ताना के छोटे डेरा में तो डेरा अनुयायियों का आना जाना लगा हुआ है, लेकिन गुरमीत राम रहीम द्वारा बनाए गया 700 एकड़ में नए डेरे में खामोशी पसरी हुई है। 
विज्ञापन

7 of 9
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
डेरा के पुराने भरोसेमंद अनुयायी ही डेरे के संस्थानों और होटलों, शाही निवास और डेरा मुखी की गुफा की देखभाल कर रहे हैं। गुरमीत का यह डेरा पहले की भांति गुलजार होगा या नहीं ये तो समय ही बताएगा, लेकिन डेरा की ओर से यहां स्थापित संस्थानों को चालू करने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं।

8 of 9
Ram Rahim
आज से खुलेंगे डेरा के शिक्षण संस्थान
डेरा में स्थापित स्कूल और कॉलेज आज सोमवार से खुल जाएंगे। प्रशासन की ओर से डेरा प्रबंधन को इसकी अनुमति कुछ दिन पहले दे दी गई थी। डेरा के शिक्षण संस्थानों ने विद्यार्थियों के परिजनों तक एसएमएस के जरिए यह संदेश भेज दिया है कि सोमवार सुबह से शिक्षण संस्थान खुल जाएंगे और टाइम के मुताबिक विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज में पहुंचे। डेरा के स्कूल और कॉलेज में करीब सात हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
Ram Rahim's Products
ऐसे में अब ये देखना है कि इन विद्यार्थियों में से कितने छात्र-छात्राएं वापस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। वैसे अधिकतर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उनका दाखिला दूसरे स्कूलों में करवाना शुरू कर दिया है, खासकर छात्राओं का। डेरा के गर्ल्ज कॉलेज में हजारों छात्राएं पढ़ती हैं।  हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, हिमाचल से भी सैकड़ों लड़कियां डेरा के गर्ल्स कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करती हैं। ये छात्राएं डेरा में बने गर्ल्स हॉस्टल में रहती थीं। डेरा मुखी के जेल जाने के बाद जो-जो खुलासे हुए हैं उसे देखते हुए अब ऐसा नहीं लगता कि अभिभावक फिर से डेरा के शिक्षण संस्थानों में अपनी बेटियों को पढ़ने भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें