बेटी का जन्मदिन मनाने सोनीपत से रोहतक में ससुराल घर में आए युवक ने सेल्फी ली और फंदा लगा आत्महत्या कर ली। आत्महत्या पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
बेटी का जन्मदिन मनाया, सेल्फी ली..और फंदा लगाया, पर क्यों?
2 of 6
अजीबोगरीब तरीके से फंदा लगाने वाले युवक की आखिरी सेल्फी मौत के सन्नाटे में शोर मचा रही है। हालांकि पुलिस खामोश है, लेकिन मामला पेचीदा हो गया है। पुलिस तस्दीक कर रही है कि मोबाइल फोन में मिली फोटो सेल्फी ही है या किसी और ने खींची? सबसे पहला सवाल सामने आया कि सुशील के मोबाइल कहां गए? एक परिजन ने बताया कि उसके पास दो मोबाइल थे। पता चला एक मोबाइल उसके पत्नी के पास है।
विज्ञापन
बेटी का जन्मदिन मनाया, सेल्फी ली..और फंदा लगाया, पर क्यों?
3 of 6
मृतक के परिजनों के मुताबिक सुशील सोनीपत में साइबर कैफे चलाता था। बुधवार को सुशील रोहतक के सेक्टर एक के पास हाउसिंग बोर्ड स्थित अपनी ससुराल आया था। कहकर गया था कि बेटी का चौथा जन्मदिन धूमधाम से मनाऊंगा और रात को ससुराल में ही रुक जाऊंगा। आत्महत्या का पता तब चला, जब उसके ससुर ऊपर कमरे में सुशील के पास गए। काफी कोशिशों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया।
बेटी का जन्मदिन मनाया, सेल्फी ली..और फंदा लगाया, पर क्यों?
4 of 6
अंदर देखा तो सुशील का शव फंदे पर झूल रहा था। सोनीपत में उसके पिता और भाई को खबर दी गई। अर्बन एस्टेट पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। बड़ा खुलासा मोबाइल फोन मिलने के बाद हुआ। जब सुशील का मोबाइल पुलिस के हाथ आया और उसकी जांच की गई तो गैलरी में एक फोटो ने आत्महत्या के वक्त के सारे दावों को ही पलट दिया। मोबाइल में एक फोटो मिली, जिसमें सुशील खुद को फंदा लगा रहा है।
विज्ञापन
बेटी का जन्मदिन मनाया, सेल्फी ली..और फंदा लगाया, पर क्यों?
5 of 6
फोटो की स्थिति देखकर परिजनों और पुलिसकर्मियों ने कहा यह तो सेल्फी है। यानी सुशील ने अपनी मौत से पहले सेल्फी ली और इसके बाद फंदे पर लटक गया। चौंकाने वाली बात ये है कि सेल्फी पर जो वक्त दर्शाया गया वह बुधवार रात दस बजे का है। अचानक परिजनों के साथ पुलिस के भी होश उड़ गए और सुशील के भाई ने कई सवाल उठा दिए। सवाल ये भी उठाया कि जब सेल्फी ली है और दरवाजा बंद था तो फोन नीचे कैसे चला गया?
बेटी का जन्मदिन मनाया, सेल्फी ली..और फंदा लगाया, पर क्यों?
6 of 6
मोबाइल फोन में ‘मौत की सेल्फी’ मिलने के बाद सवाल तो खड़े हुए, लेकिन तभी दूसरे दरवाजे को देखा तो दरवाजे की सांकल के पेंच खुले हुए मिले। इससे मामला और पेचीदा हो गया और सुशील के चचेरे भाई एडवोकेटट सुनील ने एफएसएल टीम को बुलाने के लिए पुलिसकर्मियों से कहा। बाद में टीम पहुंची भी और बारीकी से जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई डेड हाउस भेज दिया गया है।