फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद बोली रेनू- आंटी मेरा कसूर क्या था.. पुलिस वालों को लाइसेंस मिला है?

Thu, 22 Dec 2016 01:40 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 9
पुलिस की बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
आंटी मेरा कसूर क्या था? क्या पुलिस वालों को लाइसेंस मिला है यह सब कुछ करने का? ऐसे ही कई सवालों के साथ रेनू ने अपना दर्द बताया। इनका किसीके पास कोई जवाब नहीं था। कुरुक्षेत्र के एसपी दफ्तर में महिला आयोग की उपाध्यक्ष से रेनू मित्तल ने कहा मुझे कान से अब तक ठीक से सुनाई नहीं दे रहा, क्योंकि पुलिस वालों ने एक के बाद एक मुझे इतने तमाचे मारे की मेरा कान सुन हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस की बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
रेनू ने अपनी शिकायत में भी लिखा है कि देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं और पुलिस तंत्र बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है। रेनू ने महिला आयोग के समक्ष जब पूरी व्यथा सुनाई तो उस समय वे पुलिस वाले भी वहां मौजूद थे, जिन पर रेनू मित्तल, उसके पिता सतीश मित्तल, मां नीलम मित्तल और भाई प्रवीण पर बर्बरता बरतने के आरोप हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस की बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
फफकते हुए रेनू ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष को कहा कि आंटी इनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में अन्य पुलिस वाले और किसी के साथ ऐसा ना करते हुए डरें। पुराने जख्म को याद करते हुए रेनू मित्तल एकदम इतने गुस्से में आ गई कि उसने यहां तक कहा कि अगर इन चारों आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया गया, तो वह चुप नहीं बैठेगी, इन्होंने जिस ढंग से मुझे, मेरी मां और पिता एवं भाई के साथ जो व्यवहार किया, उसके लिए इन्हें सजा दिलाने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी।

4 of 9
पुलिस की बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
 रेनू ने कहा कि हम तो साधारण लोग हैं, जब कुरुक्षेत्र और इस समय हरियाणा के मंत्री कृष्ण बेदी से बात करने को कहा तो इन्होंने एक के बाद एक उन्हें भी गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और आरोपी पुलिस वालों द्वारा मंत्री जी को दी गई यह सभी गालियां वीडियों में भी सुनाई दे रही हैं। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि आयोग उनके और परिवार के साथ खड़ा है। उन्हें अवश्य न्याय मिलेगा और किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।       
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस की बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस वाले को नहीं है कोई गंभीर चोट : दहिया           
जहां पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज करते समय मीडिया को भेजी गई खबर में हवलदार दीपक की बाजू में फैक्चर की बात कही थी, उसका खंडन महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार की घटना के बाद जो मेडिकल कराया था, उसकी एमएलआर में किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं होती। सुमन दहिया ने साफ किया कि रविवार को मित्तल परिवार पर जो गंभीर चोट मारने के आरोप लगाए गए हैं वे मेडिकल रिपोर्ट में सिद्ध नहीं होते।     
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस की बर्बरता
आज ही दर्ज होनी चाहिए एफआईआर           
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने डीएसपी जगदीश राय से सवाल किया कि जितनी तत्परता पुलिस की शिकायत पर मित्तल परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने में दिखाई गई थी, उतनी तत्परता मित्तल परिवार की बेटी की शिकायत पर क्यों नहीं दिखाई। इस पर डीएसपी बोले जांच कर रहे हैं। ये सुनते ही महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि मुझे जांच नहीं पहले एफआईआर दर्ज चाहिए और वो भी चारों के खिलाफ आज ही।      
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस की बर्बरता
महिला थाना से पुलिस क्यों नहीं बुलाई             
यदि कोर्ट का वारंट लेकर गए पुलिस मुलाजिम से अभद्रता और परेशानी महिलाओं द्वारा की गई थी, तो महिला थाना से पुलिस क्यों नहीं बुलाई गई? इस पर ना तो डीएसपी कोई जवाब सके और ना ही आरोपी पुलिस वाले और रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन। महिला आयोग के ऐसे कई सवाल थे, जिनके आगे पुलिस की घिग्गी बंधी रही। बता दें कि अमर उजाला ने आज उक्त मामले से संबंधित प्रमुखता के साथ प्रकाशित किए गए समाचार में महिला पुलिस का मुद्दा उठाया था।      

8 of 9
पुलिस की बर्बरता
मैं बीए पास हूं अंडे के रेहड़ी लगाकर गुजारा कर रहा हूं     
महिला आयोग के समक्ष इस मामले से अलग यशपाल नाम का एक व्यक्ति भी पेश हुआ। इसने महिला आयोग की उपाध्यक्ष को बताया कि मैं बीए पास हूं और अंडे की रेहड़ी लगाकर गुजारा करता हूं, लेकिन उक्त चार आरोपी पुलिस वालों में से एक दीपक कुमार ने उसे भी बुरी तरह पीटा था। इसकी उसने शिकायत भी की है, लेकिन चौकी प्रभारी इस शिकायत पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।      
विज्ञापन

9 of 9
पुलिस की बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
तब इतनी जल्दी नहीं पहुंचती पुलिस            
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने आरोपी पुलिस वालों से पूछा मुलाजिम की सूचना पर जितने जल्दी चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस वाले सतीश मित्तल के घर पहुंच गए थे। क्या कोई महिला या अन्य नागरिक शिकायत करता है, तब इतने जल्दी नहीं पहुंचती पुलिस। एक पुलिस वाले ने कहा सर जी जाते हैं तब भी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा मैं 20 साल से क्रिमिनल लायर हूं, अच्छी तरह से जानती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें