फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन

Sun, 24 Jan 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक मिलन प्रसिद्ध रॉक गार्डन में हुआ। तस्वीरें।
विज्ञापन

तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन

2 of 9
पहले फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद होटल ताज से रॉक गार्डन में पहुंचे। उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से सीधा रॉक गार्डन में पहुंचे। यहां 15 मिनट तक दोनों साथ रहे।

विज्ञापन

तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन

3 of 9
50 साल बाद फ्रांस के कोई राष्ट्रपति चंडीगढ़ पहुंचे हैं। राष्ट्रपति ओलांद के साथ फ्रांसीसी मंत्रीमंडल के मंत्री और बड़ी कंपनियों के सीईओ साथ्‍ा आए हैं।

तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन

4 of 9
इससे पहले चंडीगढ़ पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद का विमान दोपहर करीब 1 बजे चंडीगढ़ एयरफोर्स एयरपोर्ट पर उतरा। यहां पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, सांसद किरण खेर, प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, मेयर अरुण सूद और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने राष्ट्रपति ओलांद को एयरपोर्ट पर रिसीव किया।

विज्ञापन

तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन

5 of 9
पहली बार चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े कार्यक्रम में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई, जिसमें फ्रांस और भारत के राष्ट्राध्यक्ष की अगुवाई में बड़े बिजनेसमैन शामिल हुए।
विज्ञापन

तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन

6 of 9
फ्रांसीसी राष्ट्रपति होटल ताज से करीब 2 बजे रॉक गार्डन के लिए निकले थे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। ली कार्बूजिए की क्रिएशन कैपिटल कांप्लेक्स राष्ट्रपति ओलांद अकेले देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन

7 of 9
दौरे का मुख्य कार्यक्रम होटल ताज में होगा। ताज में सबसे पहले सीईओ फोरम होगी। जिसमें दोनों देशों के सीईओ आपसी निवेश और व्यापार पर मंथन करेंगे। इसके बाद बिजनेस समिट होगी। शहर का दौरा समाप्त करने के बाद दोनों नेता बिजनेस समिट को ज्वाइन करेंगे। यहीं पर राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य संबोधन होगा।

तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन

8 of 9
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर मोहाली एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। हर आने-जाने वाली गाड़ी की तलाशी ली जा रही थी। फिल्म अभिनेता सनी देयोल की गाड़ी की भी तलाशी ली गई।

विज्ञापन

तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन

9 of 9
फ्रांसीसी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिलन के दौरान रॉक गार्डन में पर्यटकों की एंट्री पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें