पाकिस्तान से आकर पंजाब के जालंधर में पिछले 60 से ज्यादा वर्षों से बसे लतीफपुरा के लोग शुक्रवार को बेघर हो चुके हैं। अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस की सुरक्षा में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट व प्रशासन ने जेसीबी से लतीफपुरा में घरों को मलबे के ढेर में बदल दिया। प्रशासन की कार्रवाई पर लोग रोने लग पड़े। जब घरों को गिराने का काम चल रहा था तो एक महिला ने अपने घर से निकलने से मना कर दिया। उक्त महिला ने कहा कि उसके ऊपर भी बुलडोजर चला दो, मेरा घर तो तोड़ दिया अब जीकर क्या करना है।