फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड के बिना नहीं कर पाएंगे ये 12 काम, बनवा लो वरना पछताओगे

Thu, 30 Nov 2017 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
आधार कार्ड
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप अपने ही फायदे से जुड़े ये 12 काम नहीं कर पाएंगे, तो पछताने से अच्छा है कि जल्दी से बनवा लो।
विज्ञापन

2 of 9
aadhar card
ट्रेन टिकट के लिए आधार की जानकारी देना जरूरी है। नहीं तो आपको आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के बाद ही सब्सिडी आपको खाते में मिल पाएगी।
विज्ञापन

3 of 9
aadhar card
बैंक एकाउंट को आधार से लिंक नहीं कराया तो आप पैसे नहीं निकाल पाएंगे। नया फोन नंबर लेने के लिए भी आपको आधार देना जरूरी है। साथ ही मोबाइल सेवा जारी रखने के लिए भी आधार जरूरी है।

4 of 9
aadhar card
पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आयकर की धारा 139ए के तहत पैन रद्द हो जाएगा। इससे फर्जी पैन से टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

5 of 9
आधार कार्ड - फोटो : self
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना भूल जाइए। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अगर आप विदेश जाने के लिए सोच रहे हैं तो पहले आधार कार्ड बनवाएं, फिर पासपोर्ट के लिए अप्लाई करें।
विज्ञापन

6 of 9
aadhar card
आधार कार्ड के बिना सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले फायदे भी संभव नहीं होंगे। इसलिए सब्सिडी पाने के लिए आधार कार्ड को लिंक करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

7 of 9
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images
पीएफ अकाउंट से आधार कार्ड को जोड़ना अनिवार्य हो गया है। अगर आप ऐसा करेंगे पीएफ निकालने और सेटल करने में कम समय लगेगा। पेंशनरों को भी आधार कार्ड लिंक कराना होगा।

8 of 9
आधार कार्ड - फोटो : PTI
इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड को पैन से लिंक किए बिना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना नामुमकिन होगा।
विज्ञापन

9 of 9
आधार बिल - फोटो : UIADI
आधार कार्ड के बिना अब स्कॉलरशिप भी नहीं मिलेगी। इसलिए कॉलेज और स्कूल के सभी छात्रों के लिए आधार कार्ड बनवाना बहुत जरूरी हो गया है। एग्जाम में बैठने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें