फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर लांच होते ही सामने आया 'फिल्लौरी' का सच, भूत बनी है वो

Tue, 21 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा की आने वाली मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग - फोटो : फाइल फोटो
इधर 'फिल्लौरी' का ट्रेलर लॉन्च हुआ और उधर एक ऐसा राज खुलकर सामने आया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वो भूत बनी है, जो सिर्फ एक को दिखेगी।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा की मूवी फिल्लौरी
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म फिल्लौरी का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। रिलीज होते ही इसने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। अभी तक करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म में 'उड़ता पंजाब' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले मशहूर पंजाबी गायक व कलाकार दलजीत दोसांझ अहम भूमिका में नजर आएंगे। लाइफ ऑफ पाय फेम सूरज शर्मा भी लीड रोल में हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का की मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग - फोटो : फाइल फोटो
ट्रेलर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रिलीज किया। उन्होंने इसे ट्विटर पर पोस्ट किया है। बता दें कि अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रोड्यूसर बनकर फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। एनएच 10 के बाद अनुष्का शर्मा की बतौर निर्माता ये दूसरी फिल्म है। फिल्म के निर्देशक अंशाई लाल है। फिल्म 24 मार्च 2017 को रिलीज होगी। फिल्म की खास बात यह है कि पूरी शूटिंग पंजाब में हुई है। पंजाबी बैकग्राउंड होने से ये फिल्म पूरे परिवार के लिए मनोरंजन से भरपूर होगी।

4 of 5
अनुष्का शर्मा की आने वाली मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग - फोटो : फाइल फोटो
अब तक फिल्मों में अलग अलग किरदार निभा चुकी अनुष्का पहली बार दर्शकों को डराती हुई नजर आएंगी। इसमें वे भूत बनी हैं, गोल्डन भूत। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की इर्द-गिर्द घूमती रहती है, जो खराब नक्षत्र मैं पैदा होता है। अपने बुरे नक्षत्रों को खत्म करने के लिए हीरो अपने घरवालों के सामने पेड़ से शादी करने की जिद करता है। पूरी फिल्म आपको इसी कहानी के आसपास रखेगी। अनुष्का शशि नाम की लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो एक फ्रेंडली भूत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा की मूवी फिल्लौरी
फिल्म में दिलजीत दोसांझ को एक गायक के किरदार में दिखाया गया है। दिलजीत दोसांझ की ये दूसरी बॉलीवुड मूवी है। दिलजीत पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। इससे पहले उन्हें लोगों ने मूवी उड़ता पंजाब में करीना कपूर के साथ देखा था। दिलजीत एक सिंगर भी हैं। सूरज शर्मा ने अपनी एक्टिंग का लोहा लाइफ ऑफ पाई में ही मनवा दिया था। सूरज की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें