फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक-अभिनेता हरभजन के पिता के अंतिम संस्कार में उमड़े कलाकार, तस्वीरें

Thu, 09 Jun 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता गायक हरभजन मान के पिता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
असां नू मान वतना ते, जी आया नूं जैसी हिट पंजाबी फिल्मों के अभिनेता हरभजन मान के पिता के अंतिम संस्कार के मौके पर म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार पहुंचे। तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता गायक हरभजन मान के पिता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि हरभजन मान के पिता हरनेक सिंह का गत दिनों दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पैतृक गांव खेमुआना में उन्होंने अतिंम सांस  ली। गायक हरभजन मान व गुरसेवक मान ने उनकी अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेता गायक हरभजन मान के पिता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
हरनेक सिंह की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की तादाद में सामाजिक, संगीतक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र की शख्शियतों ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी के जिला कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि हरनेक सिंह ने अपनी जिंदगी बच्चों के नाम कर दी। 

4 of 5
अभिनेता गायक हरभजन मान के पिता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
सीपीआई के प्रदेश सचिव हरदेव अर्शी ने कहा कि हरभजन मान व गुरसेवक उस समय सात-आठ साल के थे जब उनकी माता की कैंसर के साथ मृत्यु हो गई थी। पिता हरनेक करीब 40 के थे। उन्होंने दूसरी शादी कराने की बजाए बच्चों को तवज्जों दी और एक को  गायक तो दूसरे को पायलट बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता गायक हरभजन मान के पिता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
हरनेक सिंह की परवरिश का नतीजा है कि एक पिछड़े हुए गांव में पैदा होने वाले हरभजन मान आज दुनिया में विख्यात हैं। अंतिम यात्रा में गायक बलकार  सिद्धू, मनप्रीत टिवाना, हरदेव माही नंगल, हरिंदर संधू, कंवलजीत कमल, जसवीर जस्सी, विक्की वॉलीवुड, गुरदास मान के भाई गुरपंथ आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें