फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू निगम के बाद ये मशहूर एक्टर बोला बेबाक, सिख किरदारों पर दे दिया बड़ा बयान

Wed, 03 May 2017 09:39 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
एक्टर सिंगर गिप्पी ग्रेवाल
सोनू निगम और रिचा चढ्डा के बाद मशहूर एक्टर सिंगर के बेबाक बोल सुनने को मिले हैं। उन्होंने सिखों के किरदारों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
एक्टर सिंगर गिप्पी ग्रेवाल
गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि कई बार फिल्मों में सिखों के किरदारों को गलब तरीके से पेश किया जाता है। लोग सिख किरदारों का मजाक उड़ाते हैं, उन पर तरह तरह के जुमले बना लेते हैं। गिप्पी ने कहा कि ऐसा होता है, सही नजरिए और जानकारी के अभाव के कारण।
विज्ञापन

3 of 6
एक्टर सिंगर गिप्पी ग्रेवाल
गिप्पी ने कहा कि पगड़ी पहन लेने से और हिन्दी से पंजाबी बोल लेने से कोई पंजाबी नहीं हो जाता। पंजाबी का दिल होना चाहिए, तब कोई असली पंजाब कहलाएगा। पंजाबी इमोनशनल होते हैं और अपनी जमीन से जुड़े रहते हैं।

4 of 6
एक्टर सिंगर गिप्पी ग्रेवाल
गिप्पी ने बताया कि वे लखनऊ सेंट्रल की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इसमें वे एक सिख का किरदार निभा रहे हैं, जो कि एक कैदी है। यह बहुत बड़ी फिल्म है। यह वायकॉम की फिल्म है और यह 15 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 6
एक्टर सिंगर गिप्पी ग्रेवाल
गिप्पी ने बताया कि इस फिल्म में फरहान अख्तर, डायना पेंटी और रोनित रॉय नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले गिप्पी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- सौभाग्यशाली हूं। टैलेंटिड फरहान अख्तर के साथ काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक्टर सिंगर गिप्पी ग्रेवाल
गिप्पी ने बताया कि वे 'कैरी ऑन जट्टा' का सीक्वेल भी बनाएंगे। जो अगले साल 1 जून को रिलीज होगी। आपको बता दें कि हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल के मुख्य किरदार वाली पंजाबी फिल्म 'मंजे बिस्तरे' रिलीज हुई थी। गिप्पी इस फिल्म के लेखक और निर्माता भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें