फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खाने ने बताई वो 5 चीजें, जो उन्हें कई सबक सिखाती हैं

Sun, 16 Jul 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाजा, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
शाहरुख खान
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद से जुड़ी पांच ऐसी चीजें बताई, जिन्होंने उन्हें जिंदगी के कई सबक सिखाए। आप भी जानिए।
 
विज्ञापन

2 of 9
shahrukh khan
शाहरुख खान आजकल अपनी मूवी 'जब हैरी मेट सेजल' की शूटिंग और प्रमोशन के सिलसिले में पंजाब में हैं। लुधियाना में शूटिंग चल रही हैं, वहीं वीरवार को उन्होंने जालंधर में मूवी प्रमोशन की। इसके लिए वे वेस्टलैंड होटल पहुंचे तो हर कोई उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब दिखा। इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी निजी जिंदगी पर बात की।
विज्ञापन

3 of 9
shahrukh khan
वहीं शाहरुख ने मूवी के बारे में काफी कुछ बताया। शाहरुख ने बताया कि मूवी 'जब हैरी मेट सेजल' में वे एक सिख गाइड की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं पहली बार पगड़ी पहने नजर आएंगे। शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने अबसे पहले कई मूवी में पंजाबी किरदार निभाए, लेकिन इस मूवी में वे पहली बार पगड़ी पहन रहे हैं और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। 

4 of 9
shahrukh khan
शाहरुख खान ने बताया कि उनका परिवार काफी गरीब था। उनके पिता जन्मदिन पर कोई तोहफा नहीं दे पाते थे, लेकिन वे उन्हें हर जन्मदिन पर अपनी एक पुरानी चीज दिया करते थे। इन्हीं में से पांच चीजें ऐसी हैं, जो उन्हें बहुत प्यारी हैं और उन्हें कई सबक सिखाती हैं। एक शतरंज, दूसरी टाइप राइटर, तीसरी कैमरा, चौथी सेंस ऑफ ह्यूमर, पांचवी जिंदगी। 
विज्ञापन

5 of 9
shahrukh khan
शाहरुख बताते हैं कि उनके पिता शतरंज खेलते थे। वे उन्हें बताते ​थे कि जब तक राजा के साथ उसके साथ प्यादे रहेंगे, वह हार नहीं सकता। ठीक उसी तरह, अपने साथ काम करने वाले अपने से छोटों की हमेशा इज्जत करो, मिलजुल कर रहो। याद रखना कि उनकी मेहनत से ही तुम मेहनत कर पाओगे और जिंदगी में आगे बढ़ोगे। 
 
विज्ञापन

6 of 9
shahrukh khan

शाहरुख खान ने बताया कि उनके पिता ने एक जन्मदिन पर अपना टाइप राइटर गिफ्ट किया तो वे हैरान रह गए। इस पर उनके पिता ने कहा कि टाइपराइटर पर प्रैक्टिस करने से लिखते समय गलती की गुंजाइश कम रहती है। जब हम लिखते हैं और गलती हो जाए तो उसे मिटाने में टाइम लगता है। टाइप राइटर पर प्रैक्टिस करने वाला ज्यादा गलतियां नहीं करता। इसी तरह जिंदगी में भी गलतियां कम करना आ जाता है। 
विज्ञापन

7 of 9
shahrukh khan
शाहरुख खान ने बताया कि पिता जी के पास एक कैमरा था। हालां​कि यह चलता नहीं था, पर वे उसे संभाल कर रखते थे। बाद में उन्होंने यह उन्हें बर्थडे पर तोहफे में दिया। मैंने कहा यह चलता नहीं, मैं क्या करुंगा तो उन्होंने कहा कि क्रिएटिविटी इंसान की सबसे अच्छी दोस्त है। कई बार जो हम चाहते हैं वो मिलता नहीं। जो हम करते हैं, वो जरूरी नहीं हर किसी को पसंद आए। इसलिए क्रिएटिव बनो और कुछ नया करते रहो। 

8 of 9
shahrukh khan
शाहरुख खान ने बताया कि उन्हें पिता से विरासत में अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर मिला है। शाहरुख बताते हैं कि उनके पिता कहते थे, गलतियों से बचना है तो जानकारी होना बहुत जरूरी है। वहीं हंसने को अपनी आदत बनाओ और शरारतें करते रहो। जिंदगी को आसान बनाने के लिए इंसान में बच्चे का होना जरूरी है, क्योंकि बच्चों का नजरिया दुनिया को लेकर अलग होता है। 
विज्ञापन

9 of 9
shahrukh khan

शाहरुख ने बताया कि उनके पिता कहते थे, जिंदगी भगवान की दी बहुत बड़ी नेमत है। इसे हमेशा इज्जत ​दो, बेकार में जाया मत करना। बार बार नहीं मिलती। इसलिए जिंदगी में जो मिले हंसकर स्वीकार करो। जो भी आए, उसे बस करते जाओ। कोई दुख दे तो उसे भी हंसकर सह जाओ। शाहरुख ने बताया कि इन सभी बातों को जिंदगी का हिस्सा बनाओगे तो खुश रहोगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें