बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपनी निजी जिंदगी और पत्नी से जुड़े कई ऐसे राज खोले, जिन्हें जानकर सभी अवाक रह जाएंगे। पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
विज्ञापन
2 of 6
Shahrukh khan
शाहरुख खान ने बताया कि उनकी पत्नी पंजाब से हैं। उनकी ससुराल होशियारपुर से है, इसलिए उन्हें पंजाब से खास लगाव है। फिल्म में पंजाबी गाना न डालूं तो मुझे बहुत डांटती है। उसे खुश करने के लिए फिल्म में पंजाबी गाना डालता हूं। अपनी मूवी 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए जालंधर के वेस्टएंड मॉल पहुंचे तो उन्होंने यह सब बताया।
विज्ञापन
3 of 6
Shahrukh khan
शाहरुख खान ने पिछले दिनों अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले में लोगों की मौत पर शोक जताया और इस घटना की खुल कर निंदा करते हुए इसे दुखदायी बताया। साथ ही शाहरूख खान ने हमले के बावजूद बरकरार हौसले को लेकर अमरनाथ यात्रियों के जज्बे को सलाम किया और उन्होंने कहा कि धर्म में आस्था आपको बहादुर बनाती है। यही कारण है कि हमले के बावजूद यात्रियों में पूरा उत्साह है।
4 of 6
Shahrukh khan
शाहरुख खान ने बताया कि उनकी जिंदगी में पांच चीजें ऐसी हैं, जिन्होंने उन्हें कई सब सिखाए। ये चीजें उन्हें उनके पिता ने तोहफे में दी थीं। एक शतरंज, दूसरी टाइप राइटर, तीसरी कैमरा, चौथी सेंस ऑफ ह्यूमर, पांचवी जिंदगी। शाहरुख बताते हैं कि इन चीजों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा और सिर्फ उन्हें ही नहीं, ये चीजे किसी को भी जिंदगी का बड़ा सबक सीखा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : ANI
शाहरुख खान ने बताया कि वे एक मुसलमान हैं और पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं। लेकिन इसके साथ ही वे घर में पूजा भी करते हैं, यह सुनकर सभी हैरान रह गए और एक ने सवाल पूछ डाला कि आपको पूजा करनी आती है। इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने बताया कि मुझे गौरी ने पूजा करना सिखाया है और बदले में मैं उसे नमाज पढ़ना सिखाता हूं। मेरे बच्चे ये दोनों चीजें सीखते हैं।
शाहरुख ने अपनी मूवी 'जब हैरी मेट सेजल' के बारे में भी खुलकर बात की। शाहरुख खाने बताया कि इस मूवी में वे एक सिख गाइड की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं पहली बार पगड़ी पहने नजर आएंगे। शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने अबसे पहले कई मूवी में पंजाबी किरदार निभाए, लेकिन इस मूवी में वे पहली बार पगड़ी पहन रहे हैं और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।