फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: बीमारी ने विनोद खन्ना को कितना बदल दिया है, यकीं नहीं होगा देखकर

Fri, 07 Apr 2017 12:54 PM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
एक्टर और सांसद विनोद खन्ना
बीमारी ने एक्टर और सांसद विनोद खन्ना को इतना बदल दिया हैं कि आप पहचान नहीं पाएंगे और आंखों पर यकीं भी नहीं होगा। देखिए वायरल हो रही  तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
एक्टर और सांसद विनोद खन्ना
पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद विनोद खन्ना को शुक्रवार रात शरीर में पानी की कमी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय वे गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
विनोद खन्ना
वहीं उनके बेटे राहुल खन्ना का कहना है कि अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है। हमारा पूरा परिवार हॉस्पिटल में की गई विनोद की असाधारण देखभाल के लिए बहुत आभारी है।

4 of 7
विनोद खन्ना
अस्पताल ने भी कंफर्म किया है कि विनोद खन्ना के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है और उन्हें जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, विनोद खन्न को ब्लैडर कैंसर है, हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

5 of 7
विनोद खन्ना
बता दें कि एक्टर विनोद खन्ना ने साल 1968 में 'मन का मीत' से फिल्म में डेब्यू किया था। विनोद को आखिरी बार वरुण धवन स्टारर दिलवाले में देखा गया था। उस फिल्‍म में शाहरुख खान और काजोल मुख्‍य भूमिका में थे।
विज्ञापन

6 of 7
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना ने 'मेरे अपने', 'कुर्बानी', 'पूरब और पश्चिम', 'रेशमा और शेरा', 'हाथ की सफाई', 'हेरा फेरी', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। विनोद खन्ना का नाम ऐसे एक्टर्स में शुमार था, जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की थी बाद में हीरो बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना की नई फिल्‍म आ रही है 'एक थी रानी ऐसी भी'। इसमें उन्‍होंने ग्‍वालियर के राजा की भूमिका निभाई है। उनके साथ इस फिल्‍म में हेमामालिनी भी हैं, जिन्‍होंने इस फिल्‍म में ग्‍वालियर की रानी विजया राजे सिंधिया का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें