फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें

Sat, 12 Sep 2015 07:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
सो रहे यूपी के परिवार पर लोगों ने एसिड फेंक दिया। हादसे में बच्चा समेत दंपित बुरी तरह झुलस गए। दर्दनाक तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें

2 of 6
वारदात हरियाणा के हिसार की है। महिला प्रीति की हालत गंभीर है और एसिड ने उसकी एक आंख छीन ली। बच्चा अभि भी काफी झुलस गया है, वही ‌प्रीति के पति सोनू की हालत भी नाजुक है। परिवार मूल रूप से यूपी के कन्नौज में गांव महमूदपुर का रहने वाला है। सोनी वाटर कैंपर सप्लायर के यहां काम करता है।
विज्ञापन

यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें

3 of 6
रात को एक बजे के करीब कोई अज्ञात व्यक्ति छत पर आया और उसने तीनों पर एसिड फेंक दिया और अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। एसिड से तीनों के शरीर जलने लगे तो वे चीख पड़े। आस पास के लोगों की नींद खुल गई और आनन फानन में ही तीनों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां परिवार पर एसिड अटैक हुआ वहां छत पर 2 लीटर की खाली बोतल पड़ी मिली, जिसमें एसिड भर कर लाया गया था।

यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें

4 of 6
प्रीति एसिड से ज्यादा पीड़ित है और माना जा रहा है कि एसिड का हमला उसी को निशाना बना कर किया गया। पास में सो रहे उसके बेटे व पति भी इस दौरान एसिड की चपेट में आ गए। चिकित्सकों के अनुसार हमलावर ने प्रीति के चेहरे पर एसिड फेंका। इससे उसका चेहरा जहां बुरी तरह से झुलस गया है, वहीं उसकी दाईं आंख खत्म हो गई है। इसके साथ उसकी छाती व शरीर के अन्य स्थानों पर भी एसिड से जलने के निशान हैं।  उसकी हालत गंभीर है। पति सोनू का एक तरफ का चेहरा व हाथ एसिड से झुलसे हैं।

विज्ञापन

यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें

5 of 6
मासूम बच्चे के दोनों हाथ, पैरों व शरीर के अन्य हिस्सों पर एसिड गिरा है। बालक व उसके पिता की हालत नियंत्रण में है। निजी अस्पताल में दाखिल सोनू, उसकी पत्नी प्रीति ने बताया कि हमलावर को वे देख नहीं पाए। संभवत: वह सीढ़ियों के रास्ते छत पर आया और एसिड फेंक कर फरार हो गया। सोनू ने बताया कि यहां उसकी ज्यादा लोगों के साथ बोलचाल नहीं है और न ही किसी से दुश्मनी। वे बहुत ही कम लोगों से बातचीत करते हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किसने और क्यों उन पर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें

6 of 6
एसिड अटैक की सूचना के बाद भाई भाभी की सुध लेने पहुंचे सोनू के भाई मोनू व अखिलेश ने बताया कि उनके परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं है। बिना जाने देखें किस पर शक करें। सोनू की बुआ राधा हिसार में ही रहती है, उसने बताया कि कभी किसी से लड़ाई-झगड़ा या फिर किसी प्रकार की दुश्मनी की जानकारी उनको नहीं है। पवन कुमार, जांच अधिकारी एवं पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला प्रीति फिलहाल बयान देने में अनफिट है। आसपास के लोगों से भी इस बारे में पूछताछ कर पुलिस हमलावर तक पहुंचने के सुराग तलाश रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें