फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात रेलवे पुलिस पर हमला कर बनाया बंधक, छुड़वाया 'चोर'

विज्ञापन
1 of 5
गुजरात के सूरत से आए जीआरपी के आठ पुलिसकर्मियों पर हमला बोल बंधक बना दिया और हथकड़ीशुदा आरोपी को छुड़वा लिया। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

गुजरात रेलवे पुलिस पर हमला कर बनाया बंधक, छुड़वाया 'चोर'

2 of 5
घटना क्षेत्र के हरियाणा के हिसार जिले के सोरखी गांव में तब हुई जब जीआरपी के जवान आरोपी को पकड़ कर ले जा रहे थे। इस दौरान सांसी समुदाय के लोगों ने हथकड़ीशुदा आरोपी को छुड़वा लिया तथा जीआरपी जवानों को बंदी बना लिया। इतना ही नहीं भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस के साथ लूटपाट की और एक जवान से उसकी सर्विस रिवाल्वर छीन कर गोली चला दी।
विज्ञापन

गुजरात रेलवे पुलिस पर हमला कर बनाया बंधक, छुड़वाया 'चोर'

3 of 5
जानकारी के मुताबिक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के आठ कर्मचारी व दो चालक दो निजी गाडिय़ों में चोरी के आरोपियों की तलाश में यहां आए थे। उन्होंने इंदिरा कॉलोनी से आरोपी सुरेंद्र सांसी को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा लिया। इसी बीच सोरखी गांव में सुरेंद्र के रिश्तेदारों व अन्य साथियों को इसकी सूचना मिल गई। जीआरपी सुरेंद्र को लेकर सोरखी से गुजरी तो वहां बड़ी संख्या में लोग उनका घेराव कर सुरेंद्र को छुड़वाने लगे।

गुजरात रेलवे पुलिस पर हमला कर बनाया बंधक, छुड़वाया 'चोर'

4 of 5
इसी बीच दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त टकराव हुआ। सुरेंद्र के रिश्तेदारों और उनके साथ आए लोगों ने जीआरपी कर्मियों के मोबाइल फोन, पर्स तथा सोने की चेन छीन ली और दोनों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ में से एक व्यक्ति ने जीआरपी कर्मी विजय से उसकी सर्विस रिवाल्वर छीन कर उसी पर फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से विजय घायल हो गया। बावजूद इसके विजय व उसके साथियों ने सर्विस रिवाल्वर छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात रेलवे पुलिस पर हमला कर बनाया बंधक, छुड़वाया 'चोर'

5 of 5
सूचना मिलने पर पहुंची हाईवे पुलिस की टीम ने सात कर्मियों को छुड़वा लिया लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण तीन अन्य को नहीं छुड़वा सके। बाद में सदर थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा बंधक बनाए गए तीनों कर्मियों को छुड़वाया। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंह ने सिविल अस्पताल पहुंच कर जीआरीप कर्मियों से बात की तथा सोरखी में घटनास्थल का भी दौरा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें