पंजाब में माहिलपुर(होशियारपुर) के पास दो एक्टिवा बोलेरो से टकरा गईं। हादसे में ननद-भाभी की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं महिला की दो माह की बच्ची बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
देखिए, हादसा कितना खतरनाक था पर बच गई बच्ची
2 of 5
हरप्रीत कौर (30) पत्नी गुरसेवक सिंह निवासी टूटोमजारा अपनी ननद कुलदीप कौर (26) पत्नी भूपिंदर सिंह निवासी चक्क नरियाल के साथ एक्टिवा से दो माह की बेटी को साथ लेकर माहिलपुर से टूटोमजारा आ रहीं थी। जब वह मुख्य मार्ग से गांव को मुड़ने लगी तो पीछे से आ रही बोलेरो ने एक्टिवा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
देखिए, हादसा कितना खतरनाक था पर बच गई बच्ची
3 of 5
इसके कारण गढ़शंकर की ओर आ रही एक अन्य एक्टिवा भी बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे में एक्टिवा सवार ननद, भाभी हरप्रीत कौर और कुलदीप कौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हरप्रीत की दो माह की बच्ची बाल-बाल बच गई।
देखिए, हादसा कितना खतरनाक था पर बच गई बच्ची
4 of 5
वहीं दूसरी एक्टिवा पर सवार जगत राम सहोता निवासी मौली जिला शहीद भगत सिंह नगर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।