क्या आप जानते हैं कि नेशनल प्रो कबड्डी लीग सीजन-2 में हिस्सा लेने वाली अभिषेक बच्चन की टीम का पंजाब कनेक्शन है। देखिए क्या?
विज्ञापन
देखिए, अभिषेक बच्चन की स्पोर्ट्स टीम का पंजाबी कनेक्शन
2 of 5
टीम की स्पोर्ट्स ड्रेस को जालंधर में तैयार किया गया है। इस ड्रेस को जालंधर के लेदर कांप्लैक्स स्थित टाइका स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की ओर से बनाया गया है। कंपनी के मालिक राजन कोहली ने कहा कि इन टीमों में फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के अलावा मुंबई की यू मुंबा, बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली टीम के लिए ड्रेस बनाई गई हैं।
विज्ञापन
देखिए, अभिषेक बच्चन की स्पोर्ट्स टीम का पंजाबी कनेक्शन
3 of 5
कोहली ने कहा कि जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से बनी ड्रेस कबड्डी खिलाड़ियों को काफी पसंद आई है। खिलाड़ियों की ड्रेस बनाने के लिए योग्य कारीगरों को काम पर लगाया गया था। सभी खिलाड़ियों की किट को उनके शारीरिक माप के अनुसार बनाया गया है। किट तैयार करने के लिए कंपनी की ओर से बनाए जाने वाले बेहतरीन कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। सभी टीमों की स्पोर्ट्स किट को तैयार कर भेजवा दिया गया है।
देखिए, अभिषेक बच्चन की स्पोर्ट्स टीम का पंजाबी कनेक्शन
4 of 5
राजन कोहली ने कहा कि प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में उन्होंने अभिषेक बच्चन की टीम पिंक पैंथर्स के लिए ड्रेस बनाई थी, जो अभिषेक बच्चन को काफी पसंद आई थी। उन्होंने कहा बीते साल खुद अभिषेक बच्चन उनकी लेदर कांप्लैक्स स्थित इंडस्ट्री में आए थे। उन्होंने स्पोर्ट्स किट की क्वालिटी को देखने के बाद अपने टीम की किट बनवाने को कहा था।
देखिए, अभिषेक बच्चन की स्पोर्ट्स टीम का पंजाबी कनेक्शन
5 of 5
इस बार प्रो कबड्डी लीग के दूसरे सीजन में उन्होंने चार कबड्डी टीमों की ड्रेस को तैयार किया है। खिलाड़ियों की किट को सिंथेटिक मेट के अनुसार बनाया गया है। उनकी इंडस्ट्री आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की ड्रेस को पिछले कई सालों से तैयार कर रही है। इसके अलावा इंडस्ट्री एचआईएल (हॉकी इंडिया लीग) में भागेदारी करने वाली कई टीमों के लिए स्पोर्ट्स किट तैयार कर चुकी है।