आम आदमी पार्टी अब अपना फाइनल मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इस मेनिफेस्टो में तमिलनाडु की 'अम्मा' से लेकर यूपी के नेता अखिलेश तक का असर दिख रहा है। देखिए 10 बड़े वादे...
विज्ञापन
2 of 12
खरड़ पहुंचे केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
दलितों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के बाद आम आदमी पार्टी अब अपना फाइनल मेनिफेस्टो जारी कर दिया। मेनिफेस्टो में कहा गया है कि पंजाब में ड्रग्स, शराब और खनन माफिया की संपति जब्त कर उन्हे जेल भेजा जाएगा और पंजाब को एक महीने में नशा मुक्त किया जाएगा। इसमें पांच रुपए में खाना मुहैया करवाने और 400 युनिट से कम बिजली पर आधा बिल करने का वादा किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने पत्रकारों को पेशन जैसे कई लुभावने वादे किए हैं। देखिए मैनिफेस्टो की बड़ी बातें...
विज्ञापन
3 of 12
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी के 10 बड़े वादे
1. ड्रग्स और शराब माफिया जेल भेजे जाएंगे
मेनिफेस्टो में कहा गया है कि पंजाब में ड्रग्स, शराब और खनन माफिया की संपति जब्त कर उन्हे जेल भेजा जाएगा और पंजाब को एक महीने में नशा मुक्त किया जाएगा।
4 of 12
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
2. किसानों को कर्ज मुक्त करने का वादा
- आम आदमी पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में वादा किया कि किसानों को 2018 तक कर्जामुक्त किया जाएगा। इसके अलावा वीआईपी कल्चर को भी खत्म करने की बात भी मेनिफेस्टो में कही गई।
विज्ञापन
5 of 12
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
- फोटो : फाइल फोटो
3. गंभीर बीमारियों में 5 लाख तक के ऑपरेशन सरकार कराएगी
- मैनिफेस्टो में कहा गया है कि निजी अस्पतालों में बीमा योजना के तहत मरीजों की गंभीर बीमारियों के पांच लाख रुपए तक के ऑपरेशन सरकार करवाएगी।
विज्ञापन
6 of 12
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
- फोटो : File Photo
4. 25 लाख जॉब क्रिएट करेंगे
- आम आदमी पार्टी के मैनिफेस्टो में पंजाब में 25 हजार जॉब उपलब्द करने का वादा किया गया है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में रोजगार और उद्योग लगाने के अवसर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 12
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
- फोटो : फाइल फोटो
5. महिलाओं को 33% आरक्षण
- मैनिफेस्टो में कहा गया है कि प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने समेत महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा एनआरआई कमीशन भी बनाया जाएगा।
8 of 12
केजरीवाल की पटियाला रैली
- फोटो : फाइल फोटो
6. नर्सिंग होम्स के लिए नियम आसान
- आम आदमी पार्टी ने वादा किया कि पंजाब में नर्सिंग होम्स के लिए रूल्स और रेगुलेशन आसान बनाए जाएंगे। साथ ही डॉक्टर्स और उनकी प्रॉपर्टी की सुरक्षा के लिए नर्सिंग होम प्रोटेक्शन एक्ट को सख्ती से लागू किया जाएगा।
9 of 12
- फोटो : File Photo
7. मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे, मिलेंगी मुफ्त दवाएं
- मैनिफेस्टो में कहा गया है कि लोकपाल बिल पास करवाकर पंजाब को भ्रष्टाचारमुक्त बनाया जाएगा।
10 of 12
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल
- फोटो : फाइल फोटो
8. तीन नए मेडिकल कॉलेज
- मैनिफेस्टो के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब में 3 नए मेडिकल कॉलेज खोलेगी। साथ ही इन मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग और पैरा-मेडिकल की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
11 of 12
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल ने जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो
- फोटो : फाइल फोटो
9. फॉरेन इम्प्लॉयमेंट यूथ बोर्ड बनाएंगे
- आम आदमी पार्टी ने कहा है कि पंजाब में फॉरेन इम्प्लॉयमेंट यूथ बोर्ड का गठन किया जाएगा। इस यूथ बोर्ड की 5 ब्रांच होंगी। जहां युवाओं को फॉरेन जॉब के लिए ट्रेंड किया जाएगा।
अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचे केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
10. जॉब क्रिएटर्स बनेंगे पंजाब के युवा
- मैनिफेस्टो में कहा गया है कि पंजाब में लॉन्च पैड बनाए जाएंगे। यहां युवाओं को टैक्नोलॉजी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंस मुहैया कराया जाएगा। लॉन्च पैड्स के जरिए पंजाब के युवाओं को उद्योगों से जोड़ा जाएगा। जिससे वो जॉब खोजने वाले नहीं, बल्कि जॉब देने वाले बनें।