फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान का 'दंगल' फिर शुरू, सेंसर बोर्ड समेत कई मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी

Fri, 17 Jun 2016 05:45 PM IST
कंवरपाल/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
1 of 8
उड़ता पंजाब के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान - फोटो : amar ujala
उड़ता पंजाब के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान ने सेंसर बोर्ड, फिल्मों में राजनीति समेत कई मुद्दों पर की बेबाक ट‌िप्पणी। दरअसल अभिनेता आमिर खान ने ‘उड़ता पंजाब’ पर मुंबई हाईकोर्ट के फैसले को सही करार दिया है। पंजाब के हलवारा (लुधियाना) में अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'दंगल' की शूटिंग के लिए पहुंचे मिस्टर परफेक्शनिस्ट वीरवार को गांव टूसे स्थित नहरी विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आमिर ने कहा वह ‘उड़ता पंजाब’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वह इसे जरूर देखेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
उड़ता पंजाब के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान - फोटो : amar ujala
इस दौरान उन्होंने फिल्मों पर हो रही राजनीति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि फिल्में समाज को बदलने और दिशा देने की भूमिका निभा रही हैं, लेकिन इसमें दखलंदाजी सही नहीं है। आमिर ने कहा कि फिल्मों में राजनीति की कोई जगह नहीं है औैर न ही फिल्मों में राजनीति होनी चाहिए। सेंसर बोर्ड का काम फिल्म को सर्टिफिकेट जारी करना है न कि अपनी मर्जी से सीन काटना। वहीं फिल्म बनाने वाले और कलाकारों को भी यह तय करना होगा कि फिल्मों में कुछ ऐसा गलत न दिखाएं, जिससे समाज में गलत संदेश जाए। आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म दंगल की शूटिंग के लिए दस दिन लुधियाना में रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
उड़ता पंजाब के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान - फोटो : amar ujala
एक सवाल के जवाब में आमिर खान ने कहा कि अगर ‘उड़ता पंजाब’ के सीन सेंसर बोर्ड से सोशल मीडिया पर लीक हुए तो यह शर्म की बात है। अगर यह पायरेटिड कापी है तो और भी गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म की पायरेटिड कापी देखना चोरी करने के समान है। समाज को इसके प्रति संवेदनशील होना चाहिए। यह कलाकारों, स्टंट मैन, फिल्म निर्माता, निर्देशक की कड़ी मेहनत पर पानी फेरने के समान है। फिल्म की पायरेटेड कापी देखना कानून और समाज की नजर में गुनाह है।

4 of 8
उड़ता पंजाब के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान - फोटो : amar ujala
आमिर ने कहा कि पंजाबी ज्यादातर फिट हैं। पंजाबियों की सेहत और फिटनेस के वे कद्रदान हैं। उन्होंने फिट रहने का नुस्खा बताते हुए कहा कि वह पचास प्रतिशत डाइट पर कंट्रोल, 25 प्रतिशत कसरत और 25 प्रतिशत आराम से खुद को हमेशा फिट रखते हैं। उन्होंने कहा कि दंगल उनके जीवन की बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी। जिसमें समाज के लिए एक अच्छा संदेश होगा। दंगल में हरियाणा के पहलवान महावीर फोगट का किरदार कर रहे आमिर ने कहा कि पिछली बार वह बुजुर्ग महावीर फोगट के रोल की शूटिंग करके गए थे। इस बार वह जवान फोगट की शूटिंग करने आए हैं और इसके लिए उन्होंने 25 किलो से भी कुछ अधिक वजन कम किया है। 
विज्ञापन

5 of 8
उड़ता पंजाब के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान - फोटो : amar ujala
सलमान खान पर उन्होंने कहा कि वह सलमान की फिटनेस और अदाकारी के मुरीद हैं। सलमान खान की आने वाली फिल्म सुल्तान का टीजर, प्रोमो और गाने काफी अच्छे बने हैं। उन्होंने कहा कि सलमान फिल्म इंडस्ट्री के नेचुरल बॉडी बिल्डर हैं और वह उत्सुकता से उनकी फिल्म सुल्तान का इंतजार कर रहे हैं। वह सलमान खान के साथ काम करने के भी इच्छुक हैं। अगर कहानी अच्छी मिली तो उनके साथ जरूर काम करेंगे। उन्होंने सलमान खान के साथ ‘अंदाज अपना-अपना’ पार्ट टू करने की भी इच्छा जताई। 
विज्ञापन

6 of 8
उड़ता पंजाब के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान - फोटो : amar ujala
आमिर खान ने कहा कि फिल्म दंगल के लिए उन्हें पहलवानी के सारे गुर और दांव पेच रेसलिंग कोच कृपा शंकर ने सिखाए। भारतीय रेलवे में काम करने वाले कृपा शंकर एक बेहतरीन रेसलिंग कोच हैं। दंगल फिल्म में उनका योगदान अमूल्य है, सराहनीय है। 
विज्ञापन

7 of 8
उड़ता पंजाब के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान - फोटो : amar ujala
एक सवाल के जवाब में आमिर खान ने कहा कि उनके टीवी सीरियल ‘सत्यमेव जयते’ के दोबारा शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। यह पानी की समस्या पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि सत्यमेव जयते की पूरी टीम महाराष्ट्र के सूखा ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद में जुटी है। उन्होंने महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने की तरफ कदम बढ़ाए हैं। सरकार की मदद से उनकी टीम पानी की कमी वाले इलाकों में पानी पहुंचा रही है और इस समस्या से कैसे पूरी तरह निपटा जाए, इस पर रिसर्च की जा रही है। उन्होंने फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा की जा रही किसानों की मदद की भी सराहना की।
विज्ञापन

8 of 8
उड़ता पंजाब के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान - फोटो : amar ujala
पिछली बार टोलरेंस पर दिए आमिर खान के बयान में उठे विवाद और अब उस विवाद के ठंडा पड़ने के बाद आने वाली फिल्म दंगल को लेकर किसी डर संबंधी सवाल को आमिर खान टाल गए। उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इससे पहले आमिर ने फिल्म दंगल के कुछ सीन शूट किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें