फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहलवान' बेटी के विवाह को लेकर आमिर खान की अधूरी रहेगी हसरत 

Thu, 17 Nov 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
गीता फौगाट
20 नवंबर की रात अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फौगाट कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता पवन के साथ चरखी दादरी की उत्सव वाटिका में सात फेरे लेंगी।  उनकी शादी में शरीक होने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पूरी दंगल टीम के साथ दोपहर को ही पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 11
aamir khan
गीता बंगलुरु के मीराज डिजाइनर स्टूडियो से डिजाइन गुलाबी रंग का लहंगा-चोली पहनेगी। मुंबई में डिजाइन किया लहंगा-चोली गिफ्ट करने की आमिर खान की हसरत पूरी नहीं हो पाएगी। अमर उजाला से बातचीत में गीता ने आमिर को गिफ्ट से इनकार करने के दो कारण बताए हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
इनमें एक तो रीति- रिवाज के अनुसार मामा के घर से लहंगा-चोली आना है, दूसरा आमिर की पेशकश से पहले ही डिजाइनर को लहंगा-चोली के लिए आर्डर देना है। इसके अलावा अपनी पसंद की छोटी-छोटी बारीकियां खासतौर पर उन्होंने डिजाइनर को बताई थी। तमाम फौगाट फैमिली शादी समारोह की तैयारियां में जुटी हुई है। 

4 of 11
रेसलर गीता फौगाट
शादी पूरे रीति-रिवाज और तमाम हिंदू रस्मों के साथ होगी। शादी के कार्ड से लेकर स्टेज तक सब सामान्य ढंग से ही तैयार करवाए हैं। गीता ने शादी समारोह में बनने वाले पकवानों और अन्य व्यंजनों को लेकर पिता एवं कोच महाबीर पहलवान के सामने कुछ फरमाइश जरूर रखी हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
गीता का कहना है कि पहलवान की शादी में खाना भी पहलवान स्टाइल का ही होना चाहिए। खीर-चूरमा की डिश गीता की खास फरमाइश है तो बाजरे की रोटी, मक्खन, सरसों व चने का साग, दूध व छाछ भी उनके मेन्यू कार्ड का हिस्सा हैं। अंतरराष्ट्रीय और साथी पहलवानों को शादी में शरीक होने का निमंत्रण गीता ने खुद ही दिया है। 
विज्ञापन

6 of 11
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
गीता का कहना है कि कुछ पहलवान उनकी तरफ से शादी में शरीक होंगे तो कुछ बारात का हिस्सा बनकर पवन की तरफ से आने की बात कह चुके हैं। इनके अलावा हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम मंत्री और सांसद भी शादी समारोह में शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 11
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
गीता लहंगा-चोली तो पवन पहनेंगे इंडोवेस्टर्न पहनावा: अपनी शादी के लिए बंगलुरु से तैयार करवाए लहंगा-चोली की खासियतें गीता ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में अमर उजाला से साझा की। गीता ने बताया कि गुलाबी लहंगे की जो चोली डिजाइन करवाई गई वो आधी बाजू की होगी ताकि डोले-शोले नजर न आएं। 

8 of 11
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
इस पर डिजाइनर ने बखूबी काम किया है, शादी का जोड़ा तैयार होकर घर पहुंच चुका है। गीता ने हमसफर के पहनावे का भी जिक्र करते हुए कहा कि पवन इंडोवेस्टर्न ड्रेस पहनेंगे। गीता ने बिल्कुल सामान्य तरीके का शादी का कार्ड डिजाइन करवाया है। शादी का निमंत्रण बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के अलावा धर्मेंद्र को भी भेजा गया है। 

9 of 11
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
खेल जगत के नामचीन पहलवान भी शादी में शरीक होंगे। इनमें अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, साक्षी मलिक, इंग्लैंड की महिला पहलवानों सहित रेसलिंग फेडरेशन के प्रेसीडेंट बृजभूषण, प्रो-रेसलिंग के उनके टीम ऑनर धर्मपाल सहित प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री और सांसद भी शामिल हैं।

10 of 11
आमिर खान
गीता के पिता महाबीर फौगाट ने बताया कि करीब चार से अधिक मेहमानों को शादी का निमंत्रण भेजा जा चुका है। दंगल फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी के अलावा गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली फातिमा और स्नाहा के साथ-साथ पूरी टीम सीधा गीता के घर पहुंचेगी।
 
विज्ञापन

11 of 11
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
गीता फौगाट के गांव बलाली में शादी की तमाम रस्में शुरू हो जाएंगी। गीता चार दिन के बान पर बैठेगी और घर पर लेडिज संगीत कार्यक्रम भी आज से शुरू हो जाएगा। गीता को मेहंदी रचाने की रस्म शादी से ठीक एक दिन पहले 19 नवंबर को होगी। 20 नवंबर की रात को गीता और पवन सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें