फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की 'दंगल' की रियल बेटी ने जाहिर की बड़ी ख्वाहिश

Sun, 01 Jan 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
गीता फोगाट
आमिर खान की 'दंगल' मूवी की रियल बेटी पहलवान गीता फौगाट ने बड़ी ख्वाहिश जाहिर की है, जिसे जानकार उनके पति भी खुश हो जाएंगे। जानिए क्या?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पवन कुमार से शादी करने जा रही है पहलवान गीता फोगट - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, गीता फौगाट अपने पति पवन कुमार के साथ मॉरीशस हनीमून पर जाना चाहती हैं। गीता को मॉरीशस बेहद पसंद है और वे अब वहां घूमने के लिए जाना चाहती हैं। प्रो कुश्ती लीग से फ्री होते ही वे ये इच्छा पूरी करना चाहेंगी। गीता की हाल ही में शादी हुई है और वे अब तक पति पवन कुमार के साथ कहीं घूमने भी नहीं जा पाई है। दंगल की प्रमोशन और प्रो कुश्ती लीग के चलते यह कार्यक्रम आगे टल गया था।
विज्ञापन

3 of 5
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
'दंगल' की सफलता ने गीता को रातों रात स्टार बना दिया है। इस स्टारडम को वह भी महसूस करने लगी हैं। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में स्वीकार भी किया कि कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद लोगों ने उन्हें पहचाना नाम भी मिला, लेकिन फिल्म की सफलता के बाद अब ज्यादा लोग जानने लगे हैं। गीता यह भी स्वीकार करती हैं कि उन्हें फिल्म की सफलता की उम्मीद तो थी, लेकिन इतनी सफलता के बारे में नहीं सोचा था।

4 of 5
पहलवान गीता फोगट - फोटो : फाइल फोटो
गीता फौगाट कहती हैं कि फिल्म में दिखाई गई 99 फीसदी बातें एकदम सही है और और 1 फीसदी मनोरंजन है। उनके पिता महावीर फौगाट ने रियल लाईफ में किया है, 'दंगल' की रील लाईफ में उसे हू-ब-हू फिल्माया गया है। मूवी में दोनों बहनों को जितना स्ट्रगल करते हुए दिखाया गया है, वास्तव में उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान झेला था। मूवी में उन तमाम तकलीफों को दिखाया गया है, जिनका सामना हमारे पिता महावीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहलवान गीता फोगट - फोटो : फाइल फोटो
गीता ने कहा कि आमिर खान ने बहुत अच्छा काम किया है। जिसका नतीजा भी सभी के सामने है। उनकी मूवी 'दंगल' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसे ना सिर्फ आमिर की अब तक की सबसे उम्दा परफॉर्मेंस वाली फिल्म माना जा रहा है, बल्कि समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सिर आंखों पर बैठाया है। वाकई ये बहुत बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें