'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान एक्टर धमेंद्र के पैतृक गांव में बने अखाड़े में 'दंगल' खेलते नजर आएंगे। तस्वीरों में देखिए वो अखाड़ा। रिपोर्टः राजीव शर्मा, लुधियाना
विज्ञापन
धर्मेंद्र के पैतृक गांव में बने इस अखाड़े में 'दंगल' खेलेंगे आमिर
2 of 8
ये अखाड़ा अभिनेता धमेंद्र के गांव डांगों का है। धान के खेतों के बीचोबीच किसान अमृतपाल के ट्यूबवैल पर छप्पर डालकर यह स्पेशल अखाड़ा तैयार किया गया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र के पैतृक गांव में बने इस अखाड़े में 'दंगल' खेलेंगे आमिर
3 of 8
गांव डांगों के अमृतपाल ने कहा कि यह अभिनेता धर्मेंद्र का पुश्तैनी गांव है। पिछले साल दीवाली पर और इस साल मार्च में धर्मेंद्र गांव में आए थे। गांव में अमृतपाल की 24 कनाल जमीन है। इसमें धान लगाया गया है।
धर्मेंद्र के पैतृक गांव में बने इस अखाड़े में 'दंगल' खेलेंगे आमिर
4 of 8
आमिर की शूटिंग के लिए यूनिट ने आठ कनाल जमीन अमृतपाल से ली है। इसमें अखाड़ा तैयार किया गया है। यूनिट ने गांव में काफी लोकेशन देखी, लेकिन उसे अखाड़े के लिए अमृतपाल का खेत ही पसंद आया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र के पैतृक गांव में बने इस अखाड़े में 'दंगल' खेलेंगे आमिर
5 of 8
इसके अलावा गांव लील में अंग्रेजों के जमाने की कोठी को गुरुजी भूरा अखाड़ा में बदल दिया गया है। यहां पर भी आमिर दंगल की शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
धर्मेंद्र के पैतृक गांव में बने इस अखाड़े में 'दंगल' खेलेंगे आमिर
6 of 8
दूसरी ओर, आमिर की शूटिंग को लेकर गांववासियों से जबरदस्त क्रेज है। गांव वालों के रिश्तेदार भी फोन करके शूटिंग की तारीखों के बारे में पूछ रहे हैं, ताकि वे भी आमिर खान को देख सकें।
विज्ञापन
धर्मेंद्र के पैतृक गांव में बने इस अखाड़े में 'दंगल' खेलेंगे आमिर
7 of 8
आमिर खान की दंगल में लुधियाना के गांव गुज्जरवाल के युवा भी दिखेंगे। फिल्म में रोल के लिए बाकायदा इन युवाओं का हरियाणवी बोलने संबंधी ऑडिशन लिया जा रहा है। मंगलवार को आमिर खान ने गांव पहुंचकर शूटिंग संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।
धर्मेंद्र के पैतृक गांव में बने इस अखाड़े में 'दंगल' खेलेंगे आमिर
8 of 8
गांव के सरपंच जसविंदर सिंह गरेवाल का कहना है कि फिल्म की यूनिट ने करीब छह माह पहले संपर्क किया था। शूटिंग स्थल को हरियाणवी रंग में रंगा गया है। गांव के कुछ युवाओं को फिल्म में छोटे-छोटे रोल दिए जाएंगे। उन्हें सुरक्षा गार्ड के तौर पर भी तैनात किया जाएगा।