आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने सिफारिशी भर्ती के विरोध में आक्रामक तेवर दिखाए तो पुलिस ने उन्होंने लाठियों से पीटा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
आम आदमी पार्टी के वर्कर्स पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक नगर निगम में आउट सोर्स के तहत हुई सिफारिशी भर्तियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ताऊ देवीलाल पार्क से विधायक आवास का घेराव करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डीएलएफ कालोनी मोड़ पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। यहां कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ने की कोशिश पर पुलिस ने लाठियां भांजी, जिसमें कइयों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
3 of 7
आम आदमी पार्टी के वर्कर्स पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
बाद में कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयहिंद ने कहा कि नगर निगम में आउट सोर्स के तहत हुई सिफारिशी भर्तियों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के कार्यकाल में होने वाली भर्तियों में पारदर्शिता नहीं है। चुनाव से पहले भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन जिस तरह यह मामला सामने आया है, उससे उसकी पारदर्शिता सामने आ गई है।
4 of 7
आम आदमी पार्टी के वर्कर्स पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
जयहिंद ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली भी पिछली सरकार जैसी ही है। उन्होंने सिफारिशी भर्ती मामले में भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर और मेयर समेत उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की, जिनकी इसमें संलिप्ता है। बता दें कि सिफारिशी भर्ती मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी को आधार बनाकर आप ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 7
आम आदमी पार्टी के वर्कर्स पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
पार्क में सभा करने के बाद आप के सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में विधायक आवास की तरफ कूच किये। विधायक आवास पहुंचने से पहले ही पुलिस ने डीएलएफ कालोनी मोड़ पर कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हो गई। कुछ कार्यकर्ता बेरिकेडिंग फांदकर जाने लगे तो पुलिस ने लाठियां भांज दी, जिसमें कइयों को हल्की चोट लग गई।
विज्ञापन
6 of 7
आम आदमी पार्टी के वर्कर्स पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
आप कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित समय पर सेक्टर एक स्थित ताऊ देवीलाल पार्क पहुंचे। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। बारिश में कार्यकर्ता जुलूस निकालकते हुए विधायक आवास की तरफ बढ़े थे। नगर निगम में आउट सोर्स की भर्तियों में नेताओं और अधिकारियों की सिफारिश का खुलासा अमर उजाला ने किया था। इसके बाद भी इस मुद्दे पर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की गईं, जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियां विरोध में उतर आई हैं।
आम आदमी पार्टी के वर्कर्स पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि सरकार का रवैया तानाशाही वाला है। भ्रष्टाचार में शामिल होने वालों को खुलेआम बचाया जा रहा है। आप किसी भी कीमत पर तानाशाही रवैया बर्दास्त नहीं करेगी। जनता की आवाज को उठाया जाएगा। पुलिस ने जो लाठियां भांजी हैं उसमें पार्टी के कार्यकर्ता धर्मेंद्र, रूस्तम, भूपेंद्र, सत्ते, सचिन और मनीष को चोट आई है।