आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर नेता एच एस फुल्का ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। तस्वीरों में जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
पंजाब: AAP को झटका, फुल्का ने दिया इस्तीफा
2 of 7
फुल्का ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कॉफ्रेंस कर यह ऐलान किया, लेकिन अभी उन्होंने पार्टी की प्राथमिक मेंबरशिप नहीं छोड़ी हैं।
विज्ञापन
पंजाब: AAP को झटका, फुल्का ने दिया इस्तीफा
3 of 7
दूसरी ओर, फुल्का के इस तरह इस्तीफा दे देने से पार्टी में बड़ी हलचल मच सकती है, क्योंकि फुलका पंजाब के सिखों में काफी नाम रखते हैं।
पंजाब: AAP को झटका, फुल्का ने दिया इस्तीफा
4 of 7
इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए फुल्का ने कहा कि वे अब 1984 दंगा पीड़ितों को इंसाफ़ के लिए काम करेंगे। यह मामला निर्णायक मोड़ पर है और अब मुझे इसके लिए पूरा वक्त देना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी भी मुझे सभी पदों से मुक्त करने पर राजी हो गई है।
विज्ञापन
पंजाब: AAP को झटका, फुल्का ने दिया इस्तीफा
5 of 7
बता दें कि कुछ दिन पहले भगवंत मान के लीक हुए टेप में भगवंत मान ने फुल्का पर पार्टी में अलग गुट बनाने का आरोप लगाया था। उस समय फुल्का ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब अचानक फुल्का ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
पंजाब: AAP को झटका, फुल्का ने दिया इस्तीफा
6 of 7
एचएस फुल्का दिल्ली उच्च न्यायालय में सीनियर एडवोकेट हैं और पिछले 30 सालों से 1984 के सिख दंगों के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लड़ रह हैं।
फुल्का ने जनवरी 2014 में आम आदमी पंजाब ज्वाइन की थी। उन्होंने लुधियाना से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, जो वे हार गए थे। इसके अलावा वे आप के लीगल सेल के नेशनल हेड भी थे। हाल ही में, उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया गया था।