आम आदमी पार्टी के वर्करों पर जब पुलिसिया कहर टूटा तो देखिए किस तरह जुलूस के बीच अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
2 of 7
Karnal AAP Protest
दरअसल, हरियाणा के करनाल में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला सीएम के कैंप ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे तो मॉडल टाउन में पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस को लाठियों और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 7
Karnal AAP Protest
इस दौरान पांच वर्करों को चोटें आई हैं। उधर, प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व और लोकसभा प्रभारी अनूप संधू व जला प्रधान अमित परोचा की अध्यक्षता में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
4 of 7
Karnal AAP Protest
प्रदेशभर से जुटे प्रदर्शनकािरयों को ओएसडी निवास का घेराव करने से रोकने लिए पुलिस ने मॉडल टाउन रोड पर बेरिकेट्स लगाकर रास्ता ब्लॉक किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड्स को लांघने प्रयास किया।
विज्ञापन
5 of 7
Karnal AAP Protest
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेट्स के पार पुलिस की तरफ चूड़ियां फेंकी तो बेरिकेट्स लांघने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकािरयों की पुलिस के साथ हल्की झड़प भी हुई।
विज्ञापन
6 of 7
Karnal AAP Protest
हल्के बल प्रयोग के बीच 20 मिनट तक जोरदार संघर्ष जारी रहा, वहीं बाद में पुलिस ने तेज प्रेशर से पानी की बौछार छोड़ दी, जिससे बेरिकेट्स पर चढ़ रहे कई प्रदर्शन नीचे गर पड़े। इनमें से कुरुक्षेत्र के बीर सिंह की टांग में चोट आने की बात कही गई और सिरसा से आई महिला गुरप्रीत कौर व झज्जर के रमेश की आंखों में चोटें पहुंची। शुभम गर्ग व गुड़गांव के सरीन के घुटनों व बाजुओं पर चोटें लगी।
प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी व बेरिकेट्स को लांघने के प्रयास के बाद मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार राजबक्श को सीएम के नाम ज्ञान सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाए, दुष्कर्म के गुनाहगारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए छह माह में ही सजा दी जाए और सजा फांसी की होनी चाहिए। महिला आयोग को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त किया।