पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव से एक बार फिर सियासी बदलाव की लहर उठी है और इस बदलाव की धमक लंबे अरसे तक सियासी फिजाओं में सुनाई देती रहेगी। उपचुनाव से हार जीत ही तय नहीं हुई है, बल्कि अन्य सियासी दलों को भी आइना दिखाया है। इसके साथ ही पंजाब मॉडल पेश कर अन्य राज्यों में पांव जमाने के प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को सिमरनजीत सिंह मान ने शिकस्त दी है।